• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Economy

कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 0.77 प्रतिशत एवं 1.01 प्रतिशत

श्रम मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2025 में 1.23 अंक बढ़कर 135.31 हो गया जबकि ग्रामीण श्रमिकों का सूचकांक 1.30 अंक बढ़कर 135.66 पर पहुंच गया।

  • Money9
  • Last Updated : August 21, 2025, 15:21 IST
  • Follow
  • Follow

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 0.77 प्रतिशत व 1.01 प्रतिशत रह गई जो जून में क्रमशः 1.42 प्रतिशत और 1.73 प्रतिशत थी। श्रम मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

श्रम मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2025 में 1.23 अंक बढ़कर 135.31 हो गया जबकि ग्रामीण श्रमिकों का सूचकांक 1.30 अंक बढ़कर 135.66 पर पहुंच गया।

कृषि श्रमिकों (एएल) के लिए खाद्य सूचकांक में जुलाई 2025 में 1.94 अंक और ग्रामीण श्रमिकों (आरएल) के लिए 2.16 अंक की वृद्धि हुई।

बयान के अनुसार, जुलाई 2025 में कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए सालाना आधार पर मुद्रास्फीति दर क्रमशः 0.77 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत रही।

खाद्य मुद्रास्फीति, कृषि श्रमिकों के लिए जुलाई 2025 में (-) 1.56 प्रतिशत और ग्रामीण श्रमिकों के लिए (-) 1.13 प्रतिशत रही।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का श्रम ब्यूरो जुलाई 2025 के महीने के लिए आधार वर्ष 2019=100 के साथ कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या जारी करता है।

ये सूचकांक 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 787 नमूना गांवों से एकत्रित आंकड़ों पर आधारित हैं।

Published: August 21, 2025, 15:21 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • agriculture

Related

  • 99500 रुपये महीने में एंटरप्राइज AI, Intellect ने लॉन्च किया Purple Fabric, अब मिड साइज कंपनियों के लिए आसान हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग्स
  • सरकार ने वोडाफोन-आइडिया के लिए पैकेज को दी मंजूरी : सूत्र
  • रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के स्तर के पार
  • सरकार ने GST दरों में कमी के बाद पैकेजिंग नियमों को आसान बनाया
  • GST दर सुधार पर परिषद की बैठक शुरू, तेदेपा का समर्थन, विपक्षी दलों ने राजस्व संरक्षण की मांग की

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close