• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Economy

इक्रा ने पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का लगाया अनुमान

यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के अप्रैल-जून तिमाही में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से भी अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

  • Money9
  • Last Updated : August 19, 2025, 15:22 IST
  • Follow
भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार
  • Follow

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सरकारी पूंजीगत व्यय और निर्यात में बढ़ोतरी के दम पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के 6.7 प्रतिशत रहने का मंगलवार को अनुमान लगाया है। यह एक साल पहले की समान तिमाही की 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर से अधिक है।

यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के अप्रैल-जून तिमाही में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से भी अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आधिकारिक आंकड़ा 29 अगस्त को जारी किया जाएगा।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में निवेश गतिविधि को सरकारी पूंजीगत व्यय के अग्रिम भुगतान से बल मिला। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और शुल्क संबंधी घटनाक्रमों के कारण बढ़ी अनिश्चितता के बीच यह स्वीकार्य रूप से निम्न आधार पर रही।’’

नायर ने कहा, ‘‘ मजबूत सरकारी पूंजी के साथ-साथ राजस्व व्यय, कुछ भौगोलिक क्षेत्रों में अग्रिम निर्यात एवं और बेहतर उपभोग के शुरुआती संकेतों से लाभान्वित होकर वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधि में विस्तार की गति 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’

उन्होंने हालांकि निर्यात और निजी पूंजीगत व्यय के लिए शुल्क संबंधी अनिश्चितता के बीच अगली तिमाही में जीडीपी वृद्धि में कमी आने को लेकर आगाह किया जिससे चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर छह प्रतिशत तक सीमित रह सकती है।

Published: August 19, 2025, 15:22 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • GDP

Related

  • 99500 रुपये महीने में एंटरप्राइज AI, Intellect ने लॉन्च किया Purple Fabric, अब मिड साइज कंपनियों के लिए आसान हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग्स
  • सरकार ने वोडाफोन-आइडिया के लिए पैकेज को दी मंजूरी : सूत्र
  • रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के स्तर के पार
  • सरकार ने GST दरों में कमी के बाद पैकेजिंग नियमों को आसान बनाया
  • GST दर सुधार पर परिषद की बैठक शुरू, तेदेपा का समर्थन, विपक्षी दलों ने राजस्व संरक्षण की मांग की

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close