• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Economy

RBI: खपत में आ रही तेजी, आंकडे दे रहे गवाही जल्द हाई ग्रोथ ट्रैक पर लौटेगी अर्थव्यवस्था

भारतीय रिवर्ज बैंक ने बुधवार को अपना मासिक बुलेटिन जारी किया. इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के हालात पर चर्चा करते हुए कहा गया है कि खपत में आ रही तेजी से अर्थव्यवस्था के तेजी से वृद्धि के रास्ते पर लौटने की उम्मीद बढ़ गई है. जानें इस रिपोर्ट में और क्या कहा गया है.

  • Money9
  • Last Updated : February 20, 2025, 06:12 IST
  • Follow
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • Follow

RBI ने बुधवार को अपना मासिक बुलेटिन जारी किया है. इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर आंकड़ों के हवाले से चर्चा करते हुए बताया गया है कि देश में सभी स्तरों पर खपत में तेजी आ रही है. डाटा इस बात का संकेत दे रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द ही हाई ग्रोथ ट्रैक पर लौट सकती है.

RBI के बुलेटिन में बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (FY25 H2) में आर्थिक गतिविधियों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. इसके अलावा खपत में भी तेजी आ रही है, जिससे माना जा सकता है कि यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है. रिजर्व बैंक की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहनों की बिक्री में आई तेजी, हवाई यातायात में बढ़ोतरी, स्टील की खपत और जीएसटी ई-वे बिल जैसे डाटा से इस बात की पुष्टि होती है कि अर्थव्यवस्था अब रिकवरी मोड में आ गई है.

RBI की तरफ से फरवरी महीने के लिए जारी इस बुलेटिन में कहा गया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आ रही मजबूती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट व टैरिफ आधारित व्यापार नीति की वजह से लगातार डॉलर मजबूत हो रहा है. इसकी वजह से भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं से बड़े स्तर पर निवेशकों की तरफ से पूंजी निकाली जा रही है, जिसकी वजह से रुपये में भारी कमजोरी आई है. इसके साथ ही इस बुलेटिन में यह आशंका भी जताई गई है कि अगले महीने में भी यह निकासी जारी रह सकती है, जिससे आने वाले दिनों में बाहरी फैक्टरर्स के मोर्चे पर हमारी अर्थव्यवस्था की स्थिति नाजुक बनी रह सकती है.

बाहरी फैक्टर्स की चिंता के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था के हाई ग्रोथ ट्रैक पर लौटने की उम्मीद जताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच भी भारत में आर्थिक गतिविधियों में तेज गति बरकरार रहने की उम्मीद है. खासतौर पर कृषि क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन से ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद को बल मिला है. इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में घोषित आयकर राहत और हाल में ही आए महंगाई के डाटा से भी राहत मिली है. इस तरह मोटे तौर पर खपत और खर्च का ट्रैंड ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में जारी रहेगा.

Published: February 20, 2025, 06:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • 99500 रुपये महीने में एंटरप्राइज AI, Intellect ने लॉन्च किया Purple Fabric, अब मिड साइज कंपनियों के लिए आसान हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग्स
  • सरकार ने वोडाफोन-आइडिया के लिए पैकेज को दी मंजूरी : सूत्र
  • रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के स्तर के पार
  • सरकार ने GST दरों में कमी के बाद पैकेजिंग नियमों को आसान बनाया
  • GST दर सुधार पर परिषद की बैठक शुरू, तेदेपा का समर्थन, विपक्षी दलों ने राजस्व संरक्षण की मांग की

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close