• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Economy

SBI ने घटाया GDP ग्रोथ रेट का अनुमान, FY-25 में 6.3% से इकोनॉमी के बढ़ने की उम्‍मीद

SBI ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का पूर्वानुमान जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3% रहेगी , जो एनएसओ के 6.4% अनुमान से भी कम है.

  • Money9
  • Last Updated : January 8, 2025, 12:04 IST
  • Follow
India's growth rate
  • Follow

इकोनॉमी में सुस्ती की बात अब देश के सबसे बड़े बैंक ने भी मान ली है. बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में इकोनॉमी 6.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी. इसके पहले एसबीआई रिसर्च ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 7.2 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान जताया था. अहम बात यह है कि आरबीआई का यह अनुमान केंद्रीय सांख्यिकी क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पहले अग्रिम अनुमान से भी कम है. सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.4 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान जताया है. एसबीआई के अनुसार मांग में गिरावट, प्राइवेट सेक्टर के निवेश में आई गिरावट की वजह से इकोनॉमी में गिरावट के आसार हैं.

4 साल की सबसे कम ग्रोथ रेट का अनुमान

रिपोर्ट के मुताबिक देश की जीडीपी ग्रोथ रेट पिछले साल के मुकाबले थोड़ी धीमी रहेगी. SBI ने यह रिपोर्ट राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के जारी किए गए पूर्वानुमान के बाद आई है. एनएसएसओ का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 6.4% तक रह सकती है. यह दर पिछले चार वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है. एसबीआई का अनुमान एनएसओ के अनुमान से थोड़ा कम है.

क्या है कारण ?

एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में देश की आर्थिक प्रगति पर कुछ चुनौतियों का असर होगा. जिसका कारण है,

कर्ज और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में गिरावट : देश में कर्ज और विनिर्माण क्षेत्र में कमी से आर्थिक विकास पर प्रभाव पड़ा है.

कुल मांग में गिरावट: टोटल डिमांड में आई मंदी ने जीडीपी ग्रोथ रेट को धीमा कर दिया है.

एसबीआई की रिपोर्ट में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर आर्थिक प्रदर्शन सुधारने की सिफारिश की गई है.

RBI के पूर्वानुमान से भी कम अनुमान

NSSO का चालू वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ रेट का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान से कम है. RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 में GDP के 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है. यह कोरोना यह महामारी के बाद से सबसे धीमी वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर है, जब वर्ष 2020-21 के दौरान यह -5.8% तक गिर गई थी. हालांकि, उसके बाद 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत, 2022-23 में 7 फीसदी और वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत की उच्च दर से बढ़ी थी. एनएसओ का वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान से कम है. आरबीआई ने दिसंबर, 2024 में जारी अपने अनुमान में कहा था कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. इसके अलावा एनएसओ का यह अनुमान वित्त मंत्रालय के भी अनुमान से कम है. वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि 6.5 से सात प्रतिशत रहने का प्रारंभिक अनुमान जताया था.

Published: January 8, 2025, 12:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gdp growth rate
  • NSO
  • SBI report on the country's GDP

Related

  • 99500 रुपये महीने में एंटरप्राइज AI, Intellect ने लॉन्च किया Purple Fabric, अब मिड साइज कंपनियों के लिए आसान हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग्स
  • सरकार ने वोडाफोन-आइडिया के लिए पैकेज को दी मंजूरी : सूत्र
  • रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के स्तर के पार
  • सरकार ने GST दरों में कमी के बाद पैकेजिंग नियमों को आसान बनाया
  • GST दर सुधार पर परिषद की बैठक शुरू, तेदेपा का समर्थन, विपक्षी दलों ने राजस्व संरक्षण की मांग की

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close