• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अदाणी ने झारखंड और बिहार में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी ने झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा जिले में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित 1,600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की.

  • Money9
  • Last Updated : February 22, 2026, 18:29 IST
  • Follow
  • Follow

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को झारखंड और बिहार में समूह की परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रमुख बिजली निवेश की समीक्षा की, जो पूर्वी भारत में समूह की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करते हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी ने झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा जिले में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित 1,600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की।

प्रवक्ता ने कहा कि यह संयंत्र एक दीर्घकालिक समझौते के तहत विशेष रूप से बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करता है, जिससे यह परियोजना महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस सुविधा से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने और रेल संपर्क मजबूत होने का दावा किया गया है।

पड़ोसी राज्य बिहार में अदाणी ने भागलपुर के पास पीरपैंती में समूह की प्रस्तावित 2,400 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल बिजली परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस परियोजना में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है और इसके अगले चार से पांच वर्षों में चालू होने की उम्मीद है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में बढ़ती औद्योगिक और शहरी बिजली मांग को पूरा करना है।

देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की ताप बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर (एपीएल) को पिछले साल अगस्त में बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से 25 साल तक बिजली की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए आवंटन पत्र (एलओए) मिला था।

Published: February 22, 2026, 18:29 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani Group

Related

  • सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सात उपायों की घोषणा की
  • जम्मू कश्मीर में 2019 के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई: सरकार
  • भारत AI के क्षेत्र में बन सकता है दुनिया का सबसे प्रभावशाली देश : रिशद प्रेमजी
  • ‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ 19 फरवरी को लोगों के लिए बंद, 21 फरवरी को एक अतिरिक्त दिन खुलेगा
  • भारत में नई ‘पैकिंग’ में नजर आएगा लेज़
  • अदाणी समूह AI सक्षम डेटा केंद्र विकसित करने के लिए करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close