• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

देश में पिछले साल 2,200 एकड़ से अधिक जमीन के सौदे हुएः रिपोर्ट

पिछले साल हुए कुल भूमि सौदों में से लगभग 2,000 एकड़ के सौदे देश के आठ प्रमुख बाजारों- दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता एवं अहमदाबाद में हुए.

  • Money9
  • Last Updated : January 13, 2025, 15:27 IST
  • Follow
2024 में कितनी जमीन के हुए सौदे
  • Follow

भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ती मांग पूरी करने के लिए रियल एस्टेट डेवलपर द्वारा पिछले साल 2,200 एकड़ से अधिक के जमीन के सौदे किए. सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

रियल एस्टेट सलाहकार फर्म सीबीआरई की रिपोर्ट से पता चलता है कि वर्ष 2024 में 2,200 एकड़ से अधिक भूमि सौदे हुए जबकि इससे पहले वर्ष 2023 में लगभग 1,900 एकड़ जमीन के सौदे हुए थे.

पिछले साल हुए कुल भूमि सौदों में से लगभग 2,000 एकड़ के सौदे देश के आठ प्रमुख बाजारों- दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता एवं अहमदाबाद में हुए.

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में खरीदी गई जमीन में से लगभग 1,200 एकड़ भूमि आवासीय परियोजनाओं, लगभग 580 एकड़ भूमि औद्योगिक एवं गोदाम पार्कों के लिए और 200 एकड़ भूमि डेटा केंद्रों के लिए है.

सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका खंड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘‘विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में भूमि सौदों में उल्लेखनीय वृद्धि भारत के रियल एस्टेट बाजार में निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाती है.’’

उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण, अनुकूल नीतियों और घर खरीद पाने की बढ़ती क्षमता के कारण आवासीय क्षेत्र में तेजी आ रही है. इसके अलावा डेटा केंद्रों और कार्यालय स्थानों में वृद्धि डिजिटल एवं कॉरपोरेट बुनियादी ढांचे के केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को रेखांकित करती है.

सौदों की संख्या के मामले में दिल्ली-एनसीआर करीब 40 सौदों के साथ सबसे आगे रहा. आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में करीब 135 जमीन सौदे हुए.

क्रेडाई एनसीआर के महासचिव गौरव गुप्ता ने कहा, ‘‘अपनी रणनीतिक स्थिति और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ एनसीआर में और भी अधिक निवेश एवं विकास देखने को मिलेगा.’’

Published: January 13, 2025, 15:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Real Estate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close