• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

फर्जी कंपनी बना 22.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

एमएफसी थाने के एक अधिकारी ने कहा, “इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच, आरोपियों ने एक कंपनी के लिए झूठे दस्तावेज तैयार किए और सरकार को यह झूठी जानकारी प्रस्तुत करके जीएसटी अधिनियम के तहत पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त किया।'

  • Money9
  • Last Updated : December 21, 2025, 17:14 IST
  • Follow
  • Follow

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में फर्जी जीएसटी- पंजीकृत कंपनियां बनाने और 22.06 करोड़ रुपये से अधिक ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर कल्याण पुलिस ने बृहस्पतिवार को निखिल गायकवाड (डायनेमिक एंटरप्राइजेज के मालिक), नूर मोहम्मद वसीम पिंजारी, नवनाथ सुखर्या घराट, और सरफराज समेत कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एमएफसी थाने के एक अधिकारी ने कहा, “इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच, आरोपियों ने एक कंपनी के लिए झूठे दस्तावेज तैयार किए और सरकार को यह झूठी जानकारी प्रस्तुत करके जीएसटी अधिनियम के तहत पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त किया।’

अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने आठ फर्जी कंपनियां बनाई और 22.06 करोड़ रुपये की ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ (आईटीसी) धोखाधड़ी की।

Published: December 21, 2025, 17:14 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • cyber fraud

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close