• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

हरियाली तीज पर सुनीता केजरीवाल का भाजपा पर भड़की, कहा- महिलाओं से किया वादा लेकिन अब तक है अधूरा

उनके साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और महिला विंग अध्यक्ष सारिका चौधरी भी मौजूद रहीं.

  • Money9
  • Last Updated : July 26, 2025, 19:21 IST
  • Follow
सुनीता केजरीवाल
  • Follow

हरियाली तीज पर बोलीं सुनीता केजरीवाल – भाजपा ने महिलाओं से किया वादा नहीं निभाया, अब फ्री बस सेवा में भी लगा रही शर्तें

दिल्ली के निजामुद्दीन वेस्ट कम्युनिटी सेंटर में आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. उनके साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और महिला विंग अध्यक्ष सारिका चौधरी भी मौजूद रहीं. सुनीता केजरीवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हरियाली तीज शिव-पार्वती के प्रेम और विश्वास का पर्व है. इस दिन महिलाएं अपने मनपसंद भोजन, झूला, मेहंदी और गपशप का आनंद लेती हैं.

“भाजपा ने नहीं किए अपने वादे पूरे”

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य, मेहंदी और व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया. इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह और विधायक कुलदीप कुमार भी मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से 2,500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी महिला को यह पैसा नहीं मिला. उल्टा अब सरकार फ्री बस सेवा में भी शर्तें लगाने लगी है.

सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार दिल्ली की जनता, खासकर महिलाओं और गरीबों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है. झुग्गियों को तोड़कर कई परिवारों को बेघर कर दिया गया है. सुनीता केजरीवाल ने कहा, “हमें जरूरतमंदों की मदद करनी है और समाज सेवा के जुनून को कभी नहीं छोड़ना है. आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह है, जिसमें सभी लोग एक-दूसरे का साथ देते हैं.” उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे समाज के लिए आगे आकर काम करती रहें और हर अवसर पर एकजुट होकर सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें.

Published: July 26, 2025, 19:19 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • AAP

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close