• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अदाणी ग्रीन एनर्जी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जून तिमाही में 45 प्रतिशत बढ़ी

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल जून तिमाही में उसकी परिचालन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 10,934 मेगावाट थी.

  • Money9
  • Last Updated : July 11, 2025, 19:57 IST
  • Follow
अदाणी
  • Follow

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उसकी परिचालन वाली नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 15,816 मेगावाट हो गई है. अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल जून तिमाही में उसकी परिचालन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 10,934 मेगावाट थी. कंपनी की कुल 15,816 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 11,156 मेगावाट सौर, 1,986 मेगावाट पवन और 2,674 मेगावाट हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा (एक ही जगह पर सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं) शामिल है.

आलोच्य तिमाही में कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 1,047.9 करोड़ यूनिट हो गई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 735.6 करोड़ यूनिट थी. अदाणी ग्रीन एनर्जी ने जून तिमाही में ही 19,667 मेगावाट (बिजली खरीद समझौतों के अनुसार वार्षिक प्रतिबद्धता) की अपनी कुल प्रतिबद्ध उत्पादन क्षमता का 31 प्रतिशत यानी 613.8 करोड़ यूनिट पूरा कर लिया है. कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में 3,763 मेगावाट सौर, 585 मेगावाट पवन और 534 मेगावाट हाइब्रिड नवीकरणीय क्षमता का संचालन किया और 1.6 गीगावाट की नई नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है.

Published: July 11, 2025, 19:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close