• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अदाणी ग्रीन ने गठित की नई इकाई AI5L, सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में करेगी काम

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एई5एल भारत में स्थापित की गई है और इसे एक जनवरी को अहमदाबाद स्थित कंपनी पंजीयक में पंजीकृत किया गया है। कंपनी ने अभी तक अपने व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं किए हैं।

  • Money9
  • Last Updated : January 2, 2026, 18:39 IST
  • Follow
  • Follow

अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) ने एक जनवरी 2026 को अपनी अनुषंगी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग इलेवेन लिमिटेड की इकाई अदाणी इकोजेन फाइव लिमिटेड (एई5एल) का गठन किया है। यह सौर और पवन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली का उत्पादन करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एई5एल भारत में स्थापित की गई है और इसे एक जनवरी को अहमदाबाद स्थित कंपनी पंजीयक में पंजीकृत किया गया है। कंपनी ने अभी तक अपने व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं किए हैं।

कंपनी ने कहा, ‘हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग इलेवन लिमिटेड (एआरईएच11एल) ने एक जनवरी 2026 को अदाणी इकोजेन फाइव लिमिटेड का गठन किया।’

एई5एल का मुख्य उद्देश्य पवन, सौर या अन्य नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग करके बिजली का उत्पादन, वितरण, पारेषण, बिक्री और आपूर्ति करना है।

एजीईएल की पूर्ण अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग इलेवन लिमिटेड के पास एई5एल की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी है।

Published: January 2, 2026, 18:39 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani Green

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close