• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अडानी ग्रुप के इस फैसले से झूम उठेंगे इस राज्य के लोग, हजारों लोगों मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज सुबह उद्घाटन किए गए ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ में इस MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं. पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की और बिजली, सीमेंट, औद्योगिक पार्क और एल्युमीनियम जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए.

  • Money9
  • Last Updated : January 28, 2025, 23:00 IST
  • Follow
  • Follow

अडानी ग्रुप ओडिशा में 2.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इसको लेकर अडानी ग्रुप और ओडिशा सरकार के बीच MoU पर साइन भी हो गए हैं. ग्रुप अगले पांच साल के दौरान बिजली, सीमेंट, औद्योगिक पार्क, एल्युमीनियम और सिटी गैस के विस्तार के लिए 2.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस निवेश से ओडिशा में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज सुबह उद्घाटन किए गए ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ में इस MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं. पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की और बिजली, सीमेंट, औद्योगिक पार्क और एल्युमीनियम जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए.

ये भी पढ़ें- Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें कितना हुआ दाम

अब तक किया गया सबसे बड़ा निवेश

खास बात यह है कि यह ‘उत्कर्ष ओडिशा 2025’ में किसी भी ग्रुप द्वारा किया गया सबसे बड़ा निवेश है. वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) हेमंत शर्मा ने कहा कि सम्मेलन के पहले दिन अब तक 54 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और रेजिडेंशियल क्षेत्रों को नेचुरल गैस और कंप्रेस नेचुरल गैस की सप्लाई करने वाली अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) की 6 परियोजनाएं मंगलवार को चालू हो गईं.

धामरा हवाई पट्टी पर पहली उड़ान का परीक्षण

इन परियोजनाओं में भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन और सिटी गेट स्टेशन सह मदर स्टेशन प्रोजेक्ट शामिल है. वहीं, अन्य परियोजनाओं में भद्रक में एलएनजी सह बहु-ईंधन हब, बालासोर में एक सीएनजी स्टेशन, भद्रक में पहला घरेलू पाइप्ड कुकिंग गैस चार्जिंग और बर्नर और मयूरभंज जिले के रायरंगपुर (शहर में पहला) में एक सीएनजी स्टेशन परियोजना का पूरा होना शामिल है. वहीं, मंगलवार को धामरा हवाई पट्टी पर पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया.

ये भी पढ़ें- Working Hours: इन 200 कंपनियों के कर्मचारियों की हुई मौज, 4 दिन काम और 3 दिन आराम

Published: January 28, 2025, 23:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close