• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अदाणी के सीमेंट कारोबार का भारत के घरों और बुनियादी ढांचे में 30 प्रतिशत का योगदान: अंबुजा सीईओ

अदाणी समूह ने सीमेंट क्षेत्र में हाल ही में प्रवेश किया है। इसने सितंबर, 2022 में स्विट्जरलैंड की कंपनी होल्सिम से 6.4 अरब डॉलर (लगभग 51,000 करोड़ रुपये) की नकद आय के लिए अंबुजा सीमेंट में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने के बाद सीमेंट क्षेत्र में कदम रखा।

  • Money9
  • Last Updated : June 8, 2025, 23:04 IST
  • Follow
  • Follow

अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स देश के घरों और बुनियादी ढांचे के लिए इस्तेमाल होने वाले सीमेंट में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देती है। कंपनी ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

अंबुजा सीमेंट्स ने मुख्य रूप से अधिग्रहणों के माध्यम से रिकॉर्ड समय में पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 10 करोड़ टन प्रति वर्ष क्षमता को पार कर लिया है। अब उसका लक्ष्य मुख्य रूप से अधिग्रहण करते हुए विस्तार परियोजनाओं के माध्यम से चालू वित्त वर्ष (2025-26) तक 11.8 करोड़ टन प्रतिवर्ष और वित्त वर्ष 2027-28 तक 14 करोड़ टन प्रतिवर्ष तक पहुंचना है।

अंबुजा सीमेंट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद बहेटी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, “अब अदानी समूह के सीमेंट कारोबार का मुख्य हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स भारत के घरों और बुनियादी ढांचे में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देती है।”

वित्त वर्ष 2023-24 में, अंबुजा ने 10 करोड़ टन प्रति वर्ष एकीकृत सीमेंट क्षमता का मील का पत्थर पार कर लिया, और वैश्विक स्तर पर नौवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई।

अदाणी समूह ने सीमेंट क्षेत्र में हाल ही में प्रवेश किया है। इसने सितंबर, 2022 में स्विट्जरलैंड की कंपनी होल्सिम से 6.4 अरब डॉलर (लगभग 51,000 करोड़ रुपये) की नकद आय के लिए अंबुजा सीमेंट में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने के बाद सीमेंट क्षेत्र में कदम रखा।

बाद में, एसीसी लिमिटेड में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली अंबुजा सीमेंट्स ने हैदराबाद स्थित पेन्ना सीमेंट और सौराष्ट्र स्थित सांघी इंडस्ट्रीज जैसी छोटी कंपनियों का अधिग्रहण किया। इसी साल इसने सीके बिड़ला समूह से ओरिएंट सीमेंट का भी अधिग्रहण किया।

Published: June 8, 2025, 23:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Ambuja Cement

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close