• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एयर इंडिया का पहला बी777 विमान नवीनीकरण के बाद लौटा

उन्होंने कहा कि सभी पुराने बी777 का भारी नवीनीकरण इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. नए विमानों को एक या दो दिन के लिए घरेलू मार्ग पर तथा बाद में लंबे मार्ग पर परिचालन के लिए तैनात किया जाएगा. बी777 को मुख्य रूप से टोरंटो, वैंकूवर (कनाडा) और सैन फ्रांसिस्को, शिकॉगो, नेवार्क और न्यूयॉर्क (अमेरिका) को जोड़ने वाली बहुत लंबी उड़ानों के लिए लगाया जाता है.बहुत लंबे मार्ग की उड़ानें वे होती हैं जिनकी अवधि 14 घंटे से अधिक होती है.

  • Money9
  • Last Updated : April 2, 2025, 22:21 IST
  • Follow
  • Follow

एयर इंडिया को बुधवार को भारी नवीनीकरण के बाद पहला बोइंग 777-300 ईआर विमान प्राप्त हुआ. कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शेष 12 विमानों का नवीनीकरण वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.पिछले साल शुरू होने वाला पुराने बी777 विमानों की मरम्मत का काम आपूर्ति शृंखला संबंधी समस्याओं के कारण विलंबित हो गया है, इसलिए एयरलाइन ने इन विमानों को नया रूप देने का फैसला किया है.

विमान को अच्छी तरह से नया रूप देने में नए कालीन, सीट कवर, कुशन और टूटी सीटों को ठीक करना शामिल है. एयर इंडिया के पास कुल 40 पुराने बड़े आकार वाले विमान हैं। इनमें 13 बी777 और 27 बी787 हैं. अधिकारियों ने कहा कि बी777-300 ईआर का भारी नवीनीकरण सिंगापुर में किया गया, जो लगभग 50 दिन में पूरा हुआ.

उन्होंने कहा कि सभी पुराने बी777 का भारी नवीनीकरण इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. नए विमानों को एक या दो दिन के लिए घरेलू मार्ग पर तथा बाद में लंबे मार्ग पर परिचालन के लिए तैनात किया जाएगा. बी777 को मुख्य रूप से टोरंटो, वैंकूवर (कनाडा) और सैन फ्रांसिस्को, शिकॉगो, नेवार्क और न्यूयॉर्क (अमेरिका) को जोड़ने वाली बहुत लंबी उड़ानों के लिए लगाया जाता है.बहुत लंबे मार्ग की उड़ानें वे होती हैं जिनकी अवधि 14 घंटे से अधिक होती है.

Published: April 2, 2025, 22:21 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Air India

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close