• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अब मात्र 1499 में डोमेस्टिक और 12577 रुपये में इंटरनेशल फ्लाइट होगी बुक, Air India के इस सेल का उठाएं लुत्फ

‘नमस्ते वर्ल्ड’ सेल 2 फरवरी से एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध हो गया है. इसके अलावा ग्राहक सेल के तहत एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, ग्राहक संपर्क केंद्र और ट्रैवल एजेंटों सहित सभी चैनलों पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं.

  • Money9
  • Last Updated : February 2, 2025, 19:54 IST
  • Follow
  • Follow
Air India Namaste World Sale: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. एयर इंडिया ने ‘नमस्ते वर्ल्ड’ सेल की शुरुआत की है. इस सेल के तहत एयर इंडिया डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर सस्ते किराए में यात्रा करने का मौका दे रही है. ‘नमस्ते वर्ल्ड’ सेल की शुरुआत 2 फरवरी यानी रविवार से हो गई है. अगर आप विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ‘नमस्ते वर्ल्ड’ सेल के तहत टिकट बुक कर सकते हैं. क्योंकि ‘नमस्ते वर्ल्ड’ सेल के तहत टिकट बुक करने के लिए अपके पास महज 4 दिन का ही समय है. 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे के बाद यह सेल बंद हो जाएगा. एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि नमस्ते वर्ल्ड सेल बहुत सही समय पर लॉन्च किया गया है. क्योंकि आने वाले महीनों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. ऐसे में लोग गर्मी की छुट्टियों पर देश या विदेश घूमने की प्लानिंग बना सकते है. ऐसे में यह सेल उन लोगों के लिए काफी किफायती साबित होगा. उन्होंने कहा कि वाइड बुकिंग विंडो के साथ हमें विश्वास है कि हमारे कस्टमर्स को इस स्पेशल प्रमोशन से काफी फायदा होगा. साथ ही ग्राहक हमारे वर्ल्डवाइड नेटवर्क में एयर इंडिया के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेज का भी अनुभव करेंगे. ये भी पढ़ें- बजट 2025: AIFs और FIIs से जुड़ी टैक्स नियमों में बदलाव, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर

सभी क्लास के लिए स्पेशल सेल

इस सेल में बिजनेस क्लास और प्रीमियम इकोनॉमी सहित प्रीमियम केबिन क्लास के लिए भी स्पेशल किराए पेश किए गए हैं, जो अधिक किफायती कीमतों पर शानदार यात्रा का अनुभव कराएंगे. इस सेल में इकॉनमी क्लास के किराए भी शामिल हैं. यानी इस सेल के तहत यात्रा करने वाले सभी कैटेगरी के यात्रियों का फायदा होगा.

किस क्लास का कितना किराया

इस सेल के तहत इकॉनमी क्लास के लिए एक साइड का डोमेस्टिक किराया 1,499 रुपये, प्रीमियम इकॉनमी क्लास के लिए 3,749 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 9,999 रुपये से शुरू हो रहा है. वहीं, इंटरनेशनल रूट्स के लिए, इकॉनमी क्लास के लिए वापसी किराया 12,577 रुपये, प्रीमियम इकॉनमी के लिए 16,213 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 20,870 रुपये से शुरू होगा. ‘नमस्ते वर्ल्ड’ सेल 2 फरवरी से एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध हो गया है. इसके अलावा ग्राहक सेल के तहत एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, ग्राहक संपर्क केंद्र और ट्रैवल एजेंटों सहित सभी चैनलों पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं. ये भी पढ़ें-क्या है 87A Rebate, जिससे तय होगा आपको 12 लाख पर टैक्स जीरो का फायदा मिलेगा या नहीं

बैंक ऑफर्स

एयरलाइन ने कई बैंकों के साथ साझेदारी भी की है, ताकि ग्राहकों को डिफरेंट पेमेंट मेथड के माध्यम से अतिरिक्त छूट दी जा सके. यह ग्लोबल सेल यात्रियों के लिए अपनी यात्राओं की योजना बनाने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है, जिसमें महत्वपूर्ण छूट और अतिरिक्त लाभ शामिल हैं.
Published: February 2, 2025, 19:54 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Air India

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close