• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एयरटेल-ब्लिंकिट सिम आपूर्ति सेवा रोकी गई, दूरसंचार विभाग का निर्देश

ब्लिंकिट के साथ साझेदारी में एयरटेल का सिम ग्राहकों के घर भेजने की सुविधा की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद इस सेवा को रोक दिया गया है.

  • Money9
  • Last Updated : May 1, 2025, 12:02 IST
  • Follow
ब्लिंकिट सिम डिलिवरी सर्विस
  • Follow

ब्लिंकिट के साथ साझेदारी में एयरटेल का सिम ग्राहकों के घर भेजने की सुविधा की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद इस सेवा को रोक दिया गया है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल से इस प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछा और यह स्पष्ट किया कि उसे सिम जारी करने से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन करना होगा. उसके बाद ब्लिंकिट-एयरटेल की सिम आपूर्ति सेवा पर रोक लगा दी गई है.

दूरसंचार विभाग ने हाल ही में विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को भेजे एक ईमेल में कहा था कि ‘मौजूदा निर्देशों के अनुरूप ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) खुद करने की प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन किया जाएगा.’

इस घटनाक्रम से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि ब्लिंकिट-एयरटेल सिम पेशकश को बंद नहीं किया गया है, सिर्फ रोका गया है.

एयरटेल सिम पाने के लिए ब्लिंकिट के मंच पर की गई त्वरित खोज में भी कोई जानकारी नहीं मिली.

एक उपयोगकर्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ब्लिंकिट के माध्यम से एयरटेल सिम ऑर्डर करने की कोशिश की. लेकिन मेरे पलक झपकाने तक यह सेवा बंद हो चुकी थी.’

इस संदर्भ में पुष्टि के लिए एयरटेल और ब्लिंकिट को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला.

भारती एयरटेल ने 15 अप्रैल को अपने ग्राहकों तक 10 मिनट के भीतर सिम कार्ड की आपूर्ति के लिए ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की घोषणा की थी. इसने कहा था कि शुरुआती चरण में सिम आपूर्ति सेवा 16 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी और आगे चलकर अन्य शहरों एवं कस्बों को भी इसमें जोड़ने की बात कही गई थी.

Published: May 1, 2025, 12:02 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Airtel

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close