• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एयरटेल अपनी NBFC के विस्तार के लिए 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी

केयर एज रेटिंग्स के मुताबिक, भारत में संगठित ऋण का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुपात में स्तर 53 प्रतिशत है, जो ऋण विस्तार की व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है।

  • Money9
  • Last Updated : February 23, 2026, 18:56 IST
  • Follow
एयरटेल
  • Follow

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) ‘एयरटेल मनी लिमिटेड’ के लिए बड़े विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि अगले कुछ वर्षों में इसमें 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस पूंजी में 70 प्रतिशत योगदान एयरटेल की तरफ से किया जाएगा जबकि शेष 30 प्रतिशत हिस्सा प्रवर्तक समूह भारती एंटरप्राइजेज की तरफ से आएगा।

एयरटेल मनी को 13 फरवरी, 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से एनबीएफसी के रूप में काम करने का लाइसेंस मिला है।

भारती एयरटेल ने कहा, ‘‘एनबीएफसी एयरटेल मनी लिमिटेड के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा भारत में ‘ऋण अंतर’ कम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

इस एनबीएफसी में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी को अगले कुछ वर्षों में डाला जाएगा।

एयरटेल ने बताया कि पिछले दो वर्षों में उसने अपने डिजिटल मंच के माध्यम से एक सशक्त ‘उधारी सेवा प्रदाता’ (एलएसपी) मॉडल विकसित किया है। इस मंच के जरिये अब तक 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण बांटे जा चुके हैं।

कंपनी के मुताबिक, साख एवं जोखिम आकलन के मजबूत मॉडल, अनुशासित पोर्टफोलियो प्रबंधन और वास्तविक समय में जोखिम निगरानी के चलते कर्ज चूक की दर नियंत्रित रही है।

एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी, डेटा और ग्राहकों के भरोसे को जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पैदा करने की कंपनी की क्षमता इस मंच की सफलता से साबित हुई है।’’

उन्होंने कहा कि एनबीएफसी विस्तार के जरिये एक भरोसेमंद और नवोन्मेषी डिजिटल ऋण कारोबार खड़ा करने का लक्ष्य है।

केयर एज रेटिंग्स के मुताबिक, भारत में संगठित ऋण का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुपात में स्तर 53 प्रतिशत है, जो ऋण विस्तार की व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है।

एयरटेल ने कहा कि एनबीएफसी का वितरण तंत्र एलएसपी मंच से एकीकृत रहेगा लेकिन परिचालन स्तर पर दोनों के बीच स्पष्ट अलगाव बनाए रखा जाएगा।

Published: February 23, 2026, 18:56 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Airtel

Related

  • वैश्विक शुल्क तनाव के बीच चांदी वायदा कीमतों में तेजी
  • अदाणी ने झारखंड और बिहार में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की
  • सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सात उपायों की घोषणा की
  • जम्मू कश्मीर में 2019 के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई: सरकार
  • भारत AI के क्षेत्र में बन सकता है दुनिया का सबसे प्रभावशाली देश : रिशद प्रेमजी
  • ‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ 19 फरवरी को लोगों के लिए बंद, 21 फरवरी को एक अतिरिक्त दिन खुलेगा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close