• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अकासा एयर को बोइंग विमानों की आपूर्ति में तेजी की उम्मीद, जल्द उड़ानें होंगी शुरू

अगस्त 2022 में उड़ान शुरू करने वाली इस विमान कंपनी के पास वर्तमान में 30 विमानों का बेड़ा है। यह 24 घरेलू और छह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है।

  • Money9
  • Last Updated : November 10, 2025, 14:52 IST
  • Follow
  • Follow

विमान कंपनी अकासा एयर जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी से विदेशी उड़ानें शुरू करेगी और उसे बोइंग से विमानों की आपूर्ति में भी तेजी से होने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अगस्त 2022 में उड़ान शुरू करने वाली इस विमान कंपनी के पास वर्तमान में 30 विमानों का बेड़ा है। यह 24 घरेलू और छह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है।

अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, ‘‘ हम जल्द ही दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेंगे।’’

विमान कंपनी वर्तमान में दिल्ली से प्रतिदिन 24 उड़ानें संचालित करती हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि विमान कंपनी सिंगापुर, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, वियतनाम और ताशकंद सहित विभिन्न विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करने पर विचार करेगी।

अकासा एयर वर्तमान में छह अंतरराष्ट्रीय शहरों दोहा (कतर), जेद्दा, रियाद (सऊदी अरब), अबू धाबी (यूएई), कुवैत सिटी (कुवैत) और फुकेत (थाईलैंड) के लिए उड़ान भरती है।

विमान कंपनी ने कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ठेका दिया है। उसे विमानों की आपूर्ति में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

अय्यर ने कहा कि बोइंग द्वारा उत्पादन बढ़ाने के साथ अकासा एयर को उम्मीद है कि विमान जल्दी आएंगे।

Published: November 10, 2025, 14:52 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Akasa Air

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close