• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आंध्र प्रदेश को दो दिनों में ऊर्जा क्षेत्र में 5.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा मिला: मंत्री

कुल निवेशों में 2.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के निवेश सौदों पर 13 नवंबर को हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा 2.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के समझौतों को 14 नवंबर को अंतिम रूप दिया गया।

  • Money9
  • Last Updated : November 15, 2025, 17:44 IST
  • Follow
  • Follow

आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जी रवि कुमार ने कहा कि राज्य को केवल दो दिनों में ऊर्जा क्षेत्र में 5.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा मिला। इससे 2.6 लाख से अधिक रोजगार के अवसर तैयार होने की उम्मीद है।

एक बयान में कहा गया कि ये आश्वासन 13 और 14 नवंबर को विशाखापत्तनम में 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के दौरान मिले। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, पंप भंडारण, जैव ईंधन, विनिर्माण और हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।

कुल निवेशों में 2.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के निवेश सौदों पर 13 नवंबर को हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा 2.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के समझौतों को 14 नवंबर को अंतिम रूप दिया गया।

शिखर सम्मेलन के दौरान कौशल विकास निगम ने राज्य की क्वांटम प्रौद्योगिकी प्रतिभा को मजबूत करने के लिए वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम, उद्यमिता एवं अनुसंधान (वाइजर), क्यूबिटेक स्मार्ट सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे आंध्र प्रदेश के 50,000 से अधिक शिक्षार्थियों को लाभ होगा।

नायडू ने शिखर सम्मेलन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये श्री सिटी में पांच औद्योगिक इकाइयों का उद्घाटन किया। उन्होंने 2,300 करोड़ रुपये से अधिक की 12 अन्य परियोजनाओं के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए।

इस दौरान आंध्र प्रदेश सरकार और विश्व आर्थिक मंच ने ऊर्जा एवं साइबर लचीलापन केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मकसद बिजली बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है।

Published: November 15, 2025, 17:44 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • green energy

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close