• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने पेश किया 16,196 करोड़ रुपये का बजट

तमांग ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य सिक्किम की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, समावेशी विकास को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ सभी नागरिकों तक पहुंचे.

  • Money9
  • Last Updated : March 26, 2025, 18:49 IST
  • Follow
पंजाब बजट
  • Follow

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 16,196 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. सिक्किम का अगले वित्त वर्ष का बजट युवाओं को सशक्त बनाने, किसानों के उत्थान, बुनियादी ढांचे में निवेश और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने पर केंद्रित है. बजट में 11,028 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय और 5,168 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय शामिल है.

तमांग ने कहा कि केंद्र से करों का हस्तांतरण 5,519 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो राज्य सरकार की प्राप्तियों का एक प्रमुख स्रोत है. साथ ही 2,600 करोड़ रुपये केंद्र सरकार सिक्किम को 2025-26 में अनुदान और सहायता के रूप में प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2,076 करोड़ रुपये का अपना कर राजस्व और 1,007 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व जुटाएगी. उन्होंने कहा कि 2,651 करोड़ रुपये कर्ज के माध्यम से जुटाए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्य के विकास को अधिकतम करने के लक्ष्य के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार के योगदान को अगले वित्त वर्ष के बजट में 2,896 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है. चालू विधानसभा सत्र के दूसरे दिन अपना लगातार सातवां बजट पेश करते हुए तमांग ने कहा कि बजट सतत विकास और सिक्किम के लोगों के कल्याण के लिए राजकोषीय विवेक के प्रति एसकेएम सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2019 में सिक्किम की सत्ता संभालने के बाद से हमारी सरकार का लगातार 7वां वार्षिक बजट पेश किया है. बजट सतत विकास और हमारे लोगों के कल्याण के लिए राजकोषीय विवेक के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को बताता है.’’

तमांग ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य सिक्किम की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, समावेशी विकास को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ सभी नागरिकों तक पहुंचे.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने, किसानों के उत्थान, बुनियादी ढांचे में निवेश और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने पर है.

Published: March 26, 2025, 18:49 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Assam

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close