• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अटारी-वाघा सीमा बंद होने से अफगानिस्तान से सूखे मेवों के आयात पर असर पड़ने की आशंका

निर्यातकों के अनुसार ऐसे में बादाम, किशमिश, खुबानी और पिस्ता जैसे सूखे मेवों की घरेलू कीमतों में उछाल आ सकता है।

  • Money9
  • Last Updated : April 28, 2025, 17:22 IST
  • Follow
India exports black pepper, coconut, jute goods, wheat, tobacco, coffee, cardamom to Afghanistan.
  • Follow

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद अटारी-वाघा सीमा बंद होने से अफगानिस्तान से भारत आने वाले सूखे मेवों का आयात प्रभावित हो सकता है।

निर्यातकों के अनुसार ऐसे में बादाम, किशमिश, खुबानी और पिस्ता जैसे सूखे मेवों की घरेलू कीमतों में उछाल आ सकता है।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

भारत ने इस घटना के विरोध में कई कदम उठाए, जिसमें अटारी सीमा को तुरंत बंद करना शामिल है। अटारी पंजाब में अमृतसर के पास है।

जवाबी कार्रवाई में, पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के व्यापार को तत्काल निलंबित कर दिया। इसमें पाकिस्तान के माध्यम से किसी तीसरे देश के साथ होने वाला व्यापार भी शामिल है।

भारत अटारी-वाघा सीमा के जरिये अफगानिस्तान के साथ व्यापार कर रहा था और मौजूदा स्थिति में काबूल के साथ भारत का आयात-निर्यात प्रभावित होगा।

भारत ने 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में अफगानिस्तान को 26.41 करोड़ डॉलर का निर्यात किया, जबकि इसी अवधि में आयात 59.14 करोड़ डॉलर का था। इसमें सूखे मेवों की आवक 35.8 करोड़ डॉलर थी।

अफगानिस्तान से भूमि मार्ग के जरिये किये जाने वाले आयात में सूखे मेवे, हींग और केसर शामिल हैं।

दिल्ली स्थित एक आयातक ने कहा कि भूमि मार्ग के बंद होने से सूखे मेवों के आयात पर असर पड़ेगा।

खारी बावली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बत्रा ने कहा, ”हालांकि, तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन दस दिनों के बाद आयात पूरी तरह से बंद हो जाएगा। उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कीमतें 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।”

उन्होंने कहा, ”मेवे अब यूएई, ईरान और इराक जैसे देशों से आएंगे, क्योंकि ये अफगान सूखे मेवों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेंगे।”

Published: April 28, 2025, 17:22 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • dry fruits

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close