• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बांग्लादेश ने Adani Power से बिजली खरीद की आधी, बताई ये वजह

अडानी ग्रुप बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति झारखंड के अपने प्लांट से करता है. यहां ग्रुप के दो प्लांट हैं, और प्रत्येक की क्षमता 800 मेगावाट है.

  • Money9
  • Last Updated : December 2, 2024, 19:31 IST
  • Follow
अदाणी
  • Follow
बांग्लादेश ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने अडानी ग्रुप से बिजली खरीद को आधा कर दिया है. बांग्लादेश के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि ठंड के कारण देश में बिजली की मांग में कमी आई है. इसी वजह से फैसला लिया गया. अडानी ग्रुप से संबंधित करोड़ों डॉलर के बकाए को लेकर चल रही असहमति के बीच, बांग्लादेश सरकार का यह फैसले को जानकार संदेह की नजर से देख रहे है. हालांकि, बांग्लादेश ने यह साफ किया कि इस फैसले का बकाया विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. सरकार अडानी ग्रुप की बकाया राशि का भुगतान करती रहेगी. अक्टूबर में अडानी ग्रुप द्वारा भुगतान में देरी के कारण बांग्लादेश की बिजली सप्लाई को आधा कर दिया गया था. बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से नई सरकार और अडानी ग्रुप के बीच बिजली के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है. कटौती से नाराजगी इस मामले में जानकारी देते हुए बांग्लादेश की सरकारी पावर कंपनी के अध्यक्ष मोहम्मद रेजाउल करीम ने कहा, “जब अडानी ग्रुप ने हमारी बिजली सप्लाई में कटौती की, तो हम हैरान और गुस्से में थे. इसलिए जब सर्दियों में मांग कम हो गई है, तो हमने उन्हें सूचित किया कि अब बिजली की आपूर्ति को आधा कर दिया जाए. क्या कहा अडानी ग्रुप ने इस मामले में अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई जारी रखे हुए है, लेकिन वे बढ़ते बकाए को लेकर चिंतित हैं. प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जब बांग्लादेश से सामान्य सप्लाई शुरू होने के बारे में पूछा गया, तो उन्हें कोई निश्चित जवाब नहीं मिला. झारखंड से बिजली आपूर्ति अडानी ग्रुप बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति झारखंड के अपने प्लांट से करता है. यहां ग्रुप के दो प्लांट हैं, और प्रत्येक की क्षमता 800 मेगावाट है. साल 2017 में अडानी ग्रुप और बांग्लादेश सरकार के बीच हुए एक एग्रीमेंट के बाद से ही ग्रुप इसकी सप्लाई कर रहा है. रायर्टस के एक रिर्पोट के मुताबिक, अडानी पावर अपने आपूर्तिकर्ताओं में सबसे अधिक दर वसूलता है. 30 जून 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान इसकी प्रति यूनिट लागत 14.87 टका थी, जबकि सभी भारतीय आपूर्तिकर्ताओं के लिए औसत 9.57 टका थी.  
Published: December 2, 2024, 19:31 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani Power

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close