• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक ने इंट्रेस्‍ट रेट में 0.25 प्रतिशत कटौती की

बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने बुधवार को रेपो दर में कटौती किए जाने के कुछ घंटों के ही भीतर ऋण की दरों में 0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती करने की घोषणा कर दी.

  • Money9
  • Last Updated : April 9, 2025, 19:02 IST
  • Follow
BoI ने ब्‍याज दर घटाया
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने बुधवार को रेपो दर में कटौती किए जाने के कुछ घंटों के ही भीतर ऋण की दरों में 0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती करने की घोषणा कर दी.

सार्वजनिक क्षेत्र के इन बैंकों के इस फैसले से उनके मौजूदा और नए उधारकर्ताओं दोनों को फायदा होगा. अन्य बैंकों की तरफ से भी जल्द ही इसी तरह की घोषणा किए जाने की उम्मीद है.

बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने शेयर बाजारों को अलग-अलग दी गई सूचनाओं में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से अल्पकालिक ऋण दर (रेपो दर) में कटौती किए जाने के बाद ऋण दर में यह संशोधन किया गया है.

कटौती के बाद बैंक ऑफ इंडिया की नई रेपो आधारित ऋण दर (आरबीएलआर) पहले के 9.10 प्रतिशत से घटकर 8.85 प्रतिशत हो गई है. नई दर बुधवार से ही प्रभावी हो जाने की घोषणा बैंक ने की.

इस बीच यूको बैंक ने कहा कि उसने रेपो संबद्ध दर को घटाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया है. नई दर बृहस्पतिवार से प्रभावी होगी. इसके पहले आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर 6.0 प्रतिशत करने की घोषणा की थी.

Published: April 9, 2025, 19:02 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • car loan interest rate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close