• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

“Bihar की तो बात ही क्या है!” दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया Global Outreach Summit 2025 का उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के उपरांत BIADA के पवेलियन का अवलोकन किया, जहां बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत टेक्सटाइल इनोवेशन, स्टार्टअप मॉडल्स एवं सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप को अत्यंत सराहा. उन्होंने "Bihar की तो बात ही क्या है!" कहते हुए राज्य की प्रभावशाली उपस्थिति की प्रशंसा की.

  • Money9
  • Last Updated : July 30, 2025, 19:32 IST
  • Follow
Delhi CM Rekha Gupta
  • Follow

दिल्ली के भारत मंडपम में आज Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा किया गया. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन Brands and Sourcing Leaders (BSL) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं और नवाचार से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया.

इस अवसर पर बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के उपरांत BIADA के पवेलियन का अवलोकन किया, जहां बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत टेक्सटाइल इनोवेशन, स्टार्टअप मॉडल्स एवं सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप को अत्यंत सराहा. उन्होंने “Bihar की तो बात ही क्या है!” कहते हुए राज्य की प्रभावशाली उपस्थिति की प्रशंसा की.

इस समिट के दौरान आयोजित राउंडटेबल चर्चा “The Next Global Hub for Sustainable Fashion” में श्री कुंदन कुमार ने बिहार को एक उभरते हुए वैश्विक फैशन केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने पारंपरिक शिल्प, हरित उत्पादन एवं टेक्सटाइल नवाचार में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया. इसके बाद आयोजित मास्टरक्लास सत्र में श्री कुमार ने “Investment Opportunities in Bihar’s Textile Sector” विषय पर उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित किया. उन्होंने बिहार में उपलब्ध नीति-प्रेरित प्रोत्साहनों, श्रम और कच्चे माल की उपलब्धता तथा वैश्विक बाजारों से जुड़ाव की संभावनाओं पर प्रकाश डाला.

इस अवसर पर श्री कुंदन कुमार ने कहा कि “बिहार न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए, बल्कि टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट निवेश अवसरों के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है. यह वह राज्य है, जिसे निवेशकों को गंभीरता से विचार में लेना चाहिए — यहां संभावनाएं हैं, समर्थन है और भविष्य है.”

Published: July 30, 2025, 19:32 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Delhi CM

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close