• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO 4 नवंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 95-100 रुपये तय

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसका 6,632 करोड़ रुपये का आईपीओ सार्वजनिक अभिदान के लिए चार नवंबर को खुलेगा और सात नवंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक तीन नवंबर को बोली लगा पाएंगे।

  • Money9
  • Last Updated : October 30, 2025, 14:34 IST
  • Follow
  • Follow

शेयर बाजार से जुड़े ऑनलाइन मंच ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने 61,700 करोड़ रुपये (करीब सात अरब डॉलर) से अधिक के मूल्यांकन का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसका 6,632 करोड़ रुपये का आईपीओ सार्वजनिक अभिदान के लिए चार नवंबर को खुलेगा और सात नवंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक तीन नवंबर को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ में 55.72 करोड़ रुपये शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) घटक के साथ 1,060 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर का संयोजन है।

कंपनी का शेयर 12 नवंबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

ग्रो के सह-संस्थापक हर्ष जैन ने कहा कि कंपनी ब्रांड निर्माण, नए उत्पादों को पेश करने और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने एवं बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।

जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ प्रौद्योगिकी पर हमने हमेशा से ध्यान दिया है। हम चुस्त-दुरुस्त हैं और उद्योग में सबसे अधिक लागत प्रभावी कंपनियों में से एक हैं।’’

Published: October 30, 2025, 14:34 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close