• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Budget 2025-26: किफायती आवास प्रोजेक्ट्स पर 15 फीसदी हो टैक्स दर, CREDAI का सरकार को सुझाव

क्रेडाई का कहना है कि बजट 2024-25 में किफायती आवास प्रोजेक्ट्स पर आयकर की दर को 15 फीसदी पर तय कर देनी चाहिए.

  • Money9
  • Last Updated : January 17, 2025, 17:41 IST
  • Follow
  • Follow
रियल एस्टेट क्षेत्र की भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स संघ परिसंघ क्रेडाई (CREDAI) ने आगामी बजट से जुड़े कुछ सुझाव सरकार को दिए हैं. क्रेडाई का कहना है कि बजट 2024-25 में किफायती आवास प्रोजेक्ट्स पर आयकर की दर को 15 फीसदी पर तय कर देनी चाहिए. अगर ऐसा होता है तब सस्ते घरों की डिमांड में सुधार होगा वहीं इसका सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को होगा.

क्रेडाई की मांगे

मौजूदा समय में क्रेडाई 13,000 से अधिक डेवलपर को रिप्रेजेंट करती है. आम बजट को लेकर क्रेडाई ने अपने क्षेत्र में आने वाली दूसरी मुश्किलों के समाधान के लिए भी केंद्रीय बजट में कई सुझाव दिए हैं. फेहरिस्त में क्रेडाई की सबसे पहली मांग किफायती आवास की डेफिनेशन में संशोधन करना है. ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि किफायती घर बनाने के लिए रियल एस्टेट कंपनियों को टैक्स में छूट और होम लोन पर लोगों की ओर से चुकाए जाने वाले प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज दरों में कटौती की सीमा बढ़ाना शामिल है. क्रेडाई ने पिछले कुछ सालों में किफायती आवास सेगमेंट के नए सप्लाई में लगातार आ रही गिरावट पर चिंता भी जाहिर की है. सप्लाई में कटौती से किफायती घरों के ओवरऑल सेल में भी गिरावट आई है.

15 फीसदी की दर किफायती प्रोजेक्ट्स पर हो लागू

रियल एस्टेट की अपेक्स बॉडी का कहना है कि किफायती आवास के डिमांड को बढ़ावा देने के लिए क्रेडाई ने मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए वर्तमान की 15 फीसदी की निम्न आयकर दर को किफायती आवास प्रोजेक्ट्स पर भी लागू करने की वकालत की है. ऑर्गेनाइजेशन का मानना है अगर ऐसा किया जाता है तब डेवलपर्स किफायती आवास विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

रियल एस्टेट राष्ट्र विकास के लिए अहम

क्रेडाई  के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा, “GDP, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे में अपने व्यापक योगदान के साथ, भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र हमेशा राष्ट्र निर्माण के लिए आगे रहा है. वर्तमान में भारत के जीडीपी के लगभग 53 फीसदी को प्रभावित करने वाला और 8 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने वाला ये सेक्टर 40 करोड़ भारतीय जिनके पास पर्याप्त घर नहीं है की जरूरतों को पूरा करता है.
Published: January 17, 2025, 17:41 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Real Estate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close