• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बायजू का लर्निंग ऐप गूगल के प्लेस्टोर से हटाया, ये रही वजह

यह ऐप जेईई, एनईईटी और आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता प्रदान करता है।

  • Money9
  • Last Updated : May 26, 2025, 19:16 IST
  • Follow
  • Follow

आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे शिक्षा-प्रौद्योगिकी मंच बायजू के पढ़ाने-सिखाने वाले ऐप को बकाया भुगतान न करने की वजह से गूगल प्लेस्टोर से हटा दिया गया है।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बायजू की आपूर्तिकर्ता अमेजन वेब सर्विसेज को बकाया राशि का भुगतान नहीं कर पाने की वजह से उसके लर्निंग ऐप को प्लेस्टोर से हटा दिया गया है।

हालांकि, बायजू ब्रांड के तहत संचालन करने वाली कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ के कुछ अन्य ऐप अब भी गूगल प्लेस्टोर पर काम करना जारी रखे हुए हैं।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ऐप को सहायता देने वाली अमेजन वेब सर्विसेज को भुगतान न करने के कारण बायजू लर्निंग ऐप को प्लेस्टोर से हटा दिया गया है। बायजू का कामकाज अब एक दिवाला समाधान पेशेवर की देखरेख में संचालित हो रहा है, जिसे भुगतान संबंधी सभी मुद्दों का भी प्रबंधन करना है।’’

थिंक एंड लर्न के दिवाला समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा को इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

बायजू के लर्निंग ऐप में चौथी से 12वीं कक्षा के लिए गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान और छठी से आठवीं कक्षा के लिए सामाजिक अध्ययन का विषय भी शामिल हैं।

यह ऐप जेईई, एनईईटी और आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता प्रदान करता है।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा, ‘‘हालांकि, कंपनी के जिन ऐप को दूसरी कंपनियां सहायता दे रही हैं, वे अब भी काम कर रहे हैं।’’

लर्निंग ऐप एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा बायजू का प्रीमियम लर्निंग ऐप और एग्जाम प्रेप ऐप भी गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने बायजू की ऋणदाता एवं विभिन्न निवेशकों की अपील पर बायजू के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू कर दी है।

Published: May 26, 2025, 19:16 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • BYJU'S

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close