• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

केनरा रोबेको एएमसी के आईपीओ को पहले दिन 23 प्रतिशत अभिदान मिला

ओएफएस के तहत, प्रवर्तक - केनरा बैंक और ओरिक्स कॉरपोरेशन यूरोप एन.वी. (जिसे पहले रोबेको ग्रुप एन.वी. के नाम से जाना जाता था) - क्रमशः 2.59 करोड़ शेयर और 2.39 करोड़ शेयर बेचेंगे।

  • Money9
  • Last Updated : October 9, 2025, 20:28 IST
  • Follow
  • Follow

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के पहले दिन 23 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 3,48,98,051 शेयरों के मुकाबले 79,38,112 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 36 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित कोटा को 23 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 398 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी का 1,326 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए 253 से 266 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिससे ऊपरी स्तर पर इसका मूल्यांकन लगभग 5,300 करोड़ रुपये हो जाता है।

यह आईपीओ पूरी तरह से 4.98 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है, जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है।

ओएफएस के तहत, प्रवर्तक – केनरा बैंक और ओरिक्स कॉरपोरेशन यूरोप एन.वी. (जिसे पहले रोबेको ग्रुप एन.वी. के नाम से जाना जाता था) – क्रमशः 2.59 करोड़ शेयर और 2.39 करोड़ शेयर बेचेंगे।

केनरा बैंक के पास केनरा रोबेको में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि ओरिक्स कॉरपोरेशन के पास एएमसी में शेष हिस्सेदारी है।

चूंकि यह आईपीओ पूरी तरह से एक ओएफएस है, इसलिए कंपनी को सार्वजनिक निर्गम से कोई धनराशि प्राप्त नहीं होगी।

Published: October 9, 2025, 20:28 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • active IPOs

Related

  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close