• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सस्‍ते में EV खरीदने का मौका, फेम 3 के तहत सरकार देगी छूट, जानें कब से मिलेगा फायदा?

FAME-II योजना, जो वित्त वर्ष 2024 तक पांच साल के लिए चलाई गई, इस पर कुल 11,500 करोड़ रुपए खर्च किए गए. 31 मार्च, 2024 को इसकी आखिरी तारीख थी.

  • Money9
  • Last Updated : September 3, 2024, 16:42 IST
  • Follow
सरकार फेम-3 की घोषणा कर सकती है
  • Follow

देश में इलेक्ट्रिक गाडि़यों को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार लगातार कोशिश कर रही है. इसके लिए FAME-II योजना की शुरुआत की गई थी, जिसे 31 मार्च, 2024 तक चलाया गया. इसके तहत सरकार ईवी खरीद पर छूट देती है. दूसरी पारी की सफलता को देखते हुए सरकार जल्‍द ही इसकी तीसरी पारी की शुरुआत करने वाली है. यानी ईवी खरीदारों को फेम 3 के तहत छूट मिलेगी.

एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर के मध्‍य तक सरकार ईवी सब्सिडी योजना के तीसरे संस्करण यानी फेम 3 की घोषणा कर सकती है. सरकार समर्थित हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने एवं इसके निर्माण के लिए फेम योजना का विस्‍तार किया जा रहा है. अभी सरकार ने इस पर होने वाले खर्च का खुलासा नहीं किया है. मगर सरकार की इस पहल से इलेक्ट्रिक गाडि़यों की बिक्री में आई गिरावट को सुधारने में मदद मिलेगी.

कैसा रहा फेम 2 का सफर?

FAME-II योजना, जो वित्त वर्ष 2024 तक पांच साल के लिए चलाई गई, इस पर कुल 11,500 करोड़ रुपए खर्च किए गए. 31 मार्च, 2024 को इसकी आखिरी तारीख थी. मगर योजना की समाप्ति के बाद इसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024 के तहत 500 करोड़ रुपए के बजट खर्च के साथ चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया. FAME-II योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-24 के बीच करीब 13,21,800 इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी दी गई.

जुलाई के मुकाबले अगस्‍त में कम बिकी ईवी

आंकडों के मुताबिक अगस्त में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री में सालाना 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इस दौरान करीब 156,199 वाहनों की बिक्री हुई, लेकिन इस साल जुलाई की तुलना में अगस्त में बिक्री में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. माना जा रहा है कि हाई बेस इफेक्‍ट और संभावित खरीदारों की ओर से त्यौहारी सीज़न ऑफ़र और सरकारी प्रोत्साहनों की स्‍पष्‍टता में कमी के चलते बिक्री प्रभावित हुई है. हालांकि बीते साल अगस्त 2023 में कुल बेचे गए 127,206 ईवी से इस बार सुधार हुआ है.

Published: September 3, 2024, 16:42 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • FAME

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close