• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एंड्रॉयड यूजर्स को सरकार की चेतावनी, जोखिम में है आपकी संवेदनशील जानकारियां

देश भर में लगातार बैंकिंग फ्रॉड, पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स को चेतावनी दी है

  • Money9
  • Last Updated : September 12, 2024, 13:11 IST
  • Follow
एंड्रॉयड यूजर्स को सीईआरटी ने दी चेतावनी
  • Follow

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने एंड्रॉयड ओएस यूजर्स को चेतावनी दी है.  सीईआरटी ने ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियों का खुलासा करते हुए कहा कि यूजर्स के कई संवेदनशील डाटा लीक होने का खतरा है. यूजर्स कुछ बुनियादी गलतियां करते हैं, जिन गलतियों से हैकर संवेदनशील जानकारियों को हासिल कर, उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बचने के लिए सीईआरटी ने एंड्रॉयड डिवाइसों को लगातार अपडेट करते रहने की सलाह दी है.

दुनिया भर में एंड्रॉयड यूजर्स की भरमार है. यह सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है. कम कीमत के साथ अच्छे फीचर होने की वजह से लोग एंड्रॉयड फोन को पसंद करते हैं. गूगल के स्वामित्व वाले इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर यूजर भरोसा भी करते हैं. इस एंड्रॉयड ओएस में टेक कंपनी सैमसंग, गूगल के पिक्सल फोन, वन प्लस और वीवो जैसी कंपनियां शामिल हैं, जिनके लाखों यूजर्स हैं. दरअसल, स्मार्टफोन पर बढ़ती निर्भरता के साथ यूजर्स अक्सर निश्चिंत होकर अपनी लोकेशन, बैंकिंग विवरण कहीं भी शेयर कर देते हैं. बिना इस बारे में सोचे कि इसका गलत इस्तेमाल कर कोई हमें नुकसान पहुंचा सकता है.

देश भर में लगातार बैंकिंग फ्रॉड, पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स को चेतावनी दी है और कहा है कि अपनी डिवाइस को लगातार अपडेट करते रहने की जरूरत है. हालांकि, गूगल भी अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए अपडेट जारी करती है.

कैसे कर सकते हैं सुरक्षा

चेतावनी के साथ-साथ सीईआरटी ने इससे बचने का तरीका भी बताया है, जिसमें कहा गया है कि अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो सिक्योरिटी अपडेट आते ही उसे इंस्टॉल कर अपडेट कर लें. सीईआरटी ने कहा कि इन अपडेट्स को सुरक्षा की खामियों को दूर करने और साइबर अटैक के खिलाफ डिवाइस की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ही बनाया गया है. साथ ही यह भी अपील की गई है कि संदिग्ध दिखने वाले लिंक पर क्लिक करने से बचें.

Published: September 12, 2024, 13:11 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Android

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close