• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Chamunda Electricals IPO: खुल गया फरवरी का पहला इश्यू, प्राइस बैंड 50 रुपये लेकिन GMP तेज

इस महीने का पहला IPO आज यानी 4 फरवरी को खुल चुका है. 14.60 करोड़ रुपये के इश्यू वाले इस आईपीओ का नाम Chamunda Electricals है.

  • Money9
  • Last Updated : February 4, 2025, 11:33 IST
  • Follow
Chamunda Electricals IPO
  • Follow
साल का पहला महीना खत्म हो चुका है. इसी के साथ दूसरा यानी फरवरी महीने की शुरुआत भी हो गई है. प्राइमरी मार्केट में नई कंपनियों की एंट्री शुरू हो चुकी है. इस महीने का पहला IPO आज यानी 4 फरवरी को खुल चुका है. 14.60 करोड़ रुपये के इश्यू वाले इस आईपीओ का नाम Chamunda Electricals है. यह एक SME IPO है. आइए इसके GMP से लेकर प्राइस बैंड तक की जानकारी बताते हैं.

चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स का कैसा है GMP?

इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, ग्रे मार्केट में कंपनी के इश्यू का प्रीमियम 11 रुपये है. यानी 50 रुपये वाले इस इश्यू का जीएमपी फिलहाल 22 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. जीएमपी की मानें तो इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के साथ 11 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा हो सकता है. यानी कंपनी की लिस्टिंग 61 रुपये पर हो सकती है.

IPO की जानकारी

इश्यू के जरिये कंपनी 14.60 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. इस एसएमई आईपीओ में निवेशक 4 फरवरी यानी आज से बोली लगाना शुरू कर सकते हैं. वहीं इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख गुरुवार यानी 6 फरवरी है. कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड 47 रुपये से 50 रुपये तय किया है. एक लॉट में कुल 3000 शेयर हैं, यानी इसमें बोली लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 1,41,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीं आईपीओ की लिस्टिंग मंगलवार, 11 फरवरी को NSE पर होगी.

क्या करती है कंपनी?

Chamunda Electricals की शुरुआत, जून 2013 में हुई थी. कंपनी 1.5 मेगावाट की सोलर एनर्जी प्रोडक्शन कपासिटी के अलावा 66 केवी तक के सब स्टेशनों के संचालन और रखरखाव पर फोकस करती है. इससे इतर कंपनी 220 केवी तक के सब स्टेशनों के टेस्टिंग और कमीशनिंग का भी काम करती है. कंपनी का कहना है कि वह आईपीओ के जरिये जुटाए गए रकम का इस्तेमाल नई टेस्टिंग किट और उपकरणों की खरीद, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और कर्ज चुकाने और प्रीपेमेंट के लिए करेगी.
Published: February 4, 2025, 11:33 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • active IPOs

Related

  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close