• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

चालू वित्त वर्ष शहर गैस वितरक कंपनियों के मार्जिन में सुधार की उम्मीद : क्रिसिल

क्रिसिल रेटिंग्स ने एक नोट में कहा, ‘‘सीजीडी कंपनियों को इस वित्त वर्ष में 7.2–7.5 रुपये प्रति एससीएम का परिचालन मुनाफा होगा, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरे छमाही की तुलना में 8–12 प्रतिशत ज़्यादा है।’’

  • Money9
  • Last Updated : November 20, 2025, 18:33 IST
  • Follow
This is the second time in a row that the 19 kg cylinder prices have been increased in the country.
  • Follow

शहर गैस वितरण कंपनियों को चालू वित्त वर्ष में 7.2–7.5 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) का परिचालन मुनाफा होने की उम्मीद है, जो पिछले साल की दूसरी छमाही में मार्जिन में आई भारी गिरावट से 8–12 प्रतिशत का सुधार है। क्रिसिल रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शहर गैस वितरण कंपनियां वाहनों के लिए सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल के लिए पीएनजी की आपूर्ति करती हैं।

यह सुधार तब हुआ जब शहर गैस वितरक (सीजीडी) परिचालकों ने पिछले साल कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) खंड के लिए प्रशासित मूल्य ढांचा (एपीएम) आवंटन में भारी कटौती का मुकाबला करने के लिए अनुबंधित गैस की ज़्यादा मात्रा हासिल की।

वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही के दौरान एपीएम आपूर्ति में अचानक गिरावट ने सीजीडी कारोबारियों को हाजिर बाजार में जाने के लिए मजबूर कर दिया, जहां गैस एपीएम-संबद्ध मात्रा की तुलना में 80–100 प्रतिशत महंगी थी।

हाजिर खरीदारी कुल आपूर्ति का 15 प्रतिशत से ज़्यादा हो गई, जो साल के पहले छह महीनों में लगभग पांच प्रतिशत थी, जिससे खरीद की लागत बढ़ गई। कंपनियों ने तब से आपूर्ति को स्थिर करने और उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए मध्यम अवधि और दीर्घावधि वाले अनुबंधों की ओर रुख किया है।

क्रिसिल रेटिंग्स ने एक नोट में कहा, ‘‘सीजीडी कंपनियों को इस वित्त वर्ष में 7.2–7.5 रुपये प्रति एससीएम का परिचालन मुनाफा होगा, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरे छमाही की तुलना में 8–12 प्रतिशत ज़्यादा है।’’

क्रिसिल रेटिंग्स के एसोसिएट निदेशक अंकुश त्यागी ने कहा, ‘‘कम खरीद लागत और लगातार कमाई के मेल से परिचालन मुनाफा वापस 7.2–7.5 रुपये प्रति एससीएम पर आ जाना चाहिए जो पिछले वित्तवर्ष की दूसरी छमाही में लगभग 6.7 रुपये प्रति एससीएम था।’’

Published: November 20, 2025, 18:33 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Crisil

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close