• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

छत्रपति संभाजीनगर में 8,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा: मुख्यमंत्री फडणवीस

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब मुझे लगता है कि यह (विकास) यात्रा समाप्त नहीं होगी क्योंकि लोग अधिक भूमि की मांग कर रहे हैं, जो यहां कम है। नई औद्योगिक इकाइयों के लिए जल्द ही 8,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उद्योग भी यहां आने को लेकर सकारात्मक हैं।”

  • Money9
  • Last Updated : April 27, 2025, 21:14 IST
  • Follow
जमीन अधिग्रहण
  • Follow

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार मराठवाड़ा के सबसे बड़े शहर छत्रपति संभाजीनगर में नई औद्योगिक इकाइयों के लिए करीब 8,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। चैंबर ऑफ मराठवाड़ा इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (सीएमआईए) द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर देश की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) राजधानी बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब मुझे लगता है कि यह (विकास) यात्रा समाप्त नहीं होगी क्योंकि लोग अधिक भूमि की मांग कर रहे हैं, जो यहां कम है। नई औद्योगिक इकाइयों के लिए जल्द ही 8,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उद्योग भी यहां आने को लेकर सकारात्मक हैं।” शहर में बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर में यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के लिए एक लंबे फ्लाईओवर की भी आवश्यकता है और सरकार इसके लिए धन जुटाएगी। उन्होंने कहा, “सरकार यहां प्रदर्शनी केंद्र के लिए व्यवहार्यता अंतर (वित्तपोषण) देगी। यदि कौशल केंद्र के लिए पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता है, तो राज्य सरकार इसे उपलब्ध कराएगी। सस्ती बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जयकवाड़ी बांध बैकवाटर पर फ्लोटिंग सौर परियोजना की अनुमति प्राप्त की जाएगी।”

फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र में सूखे की समस्या को कम करने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है, जिसमें कम से कम 50 टीएमसी (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) पानी लाने की योजना भी शामिल है, जो आमतौर पर अरब सागर में बहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लातूर और कोल्हापुर जिलों में समस्या पैदा करने वाले 80 टीएमसी बाढ़ के पानी को भी सूखे से निपटने के लिए यहां मोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समृद्धि एक्सप्रेसवे को मुंबई के पास दहानू में बनने वाले वधवन बंदरगाह से जोड़ने के लिए एक कनेक्टर बनाया जाएगा।

Published: April 27, 2025, 21:14 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Mumbai

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close