• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

कोल इंडिया चालू वित्त वर्ष में 87.5 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेगी: सीएमडी

कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव झा ने एक नवंबर को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाल लिया।

  • Money9
  • Last Updated : November 9, 2025, 17:17 IST
  • Follow
कोल इंडिया
  • Follow

कोलकाता, नौ नवंबर (भाषा) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सनोज कुमार झा ने रविवार को कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में 87.5 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने या उसके करीब पहुंचने की आकांक्षा रखती है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कोल इंडिया पिछले दो महीनों में अपने उत्पादन लक्ष्य से चूक गई है।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर झा ने कहा, ‘‘आज मैं यह नहीं कह सकता कि हम (उत्पादन लक्ष्य) पूरा नहीं करेंगे। मैं यह भी नहीं कह सकता कि हम पूरा करेंगे। लेकिन हम प्रयास करेंगे कि लक्ष्य तक या उसके करीब पहुंच सकें।’’

कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव झा ने एक नवंबर को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाल लिया।

सीएमडी ने कहा कि मानसून की बारिश के कारण कोल इंडिया सितंबर और अक्टूबर में अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने से चूक गई।

उन्होंने कहा कि कोयले की मांग बहुत सुस्त रही है और बिजली क्षेत्र की मांग में भी कमी आई है।

झा ने उद्योग की कोयला जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘साल के अंत तक हमारे पास पिछली बार की तुलना में ज्यादा भंडार होगा।’’

अक्टूबर में सीआईएल का उत्पादन 9.8 प्रतिशत घटकर 5.64 करोड़ टन रह गया, जबकि सितंबर में कंपनी का उत्पादन घटकर 4.89 करोड़ टन रहा था।

Published: November 9, 2025, 17:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Coal

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close