• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रियल एस्टेट में विदेशी एवं स्थानीय कंपनियों का संयुक्त निवेश जुलाई-सितंबर तिमाही में छह गुना बढ़ा:रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान विदेशी कंपनियों से प्रत्यक्ष निवेश 68 प्रतिशत घटकर 14.069 करोड़ अमेरिकी डॉलर रह गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 43.647 करोड़ डॉलर था।

  • Money9
  • Last Updated : October 28, 2025, 12:47 IST
  • Follow
रियल एस्टेट
  • Follow

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच जोखिम से बचने के लिए विदेशी निवेशक अब भारतीय रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए स्थानीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रियल एस्टेट सलाहकार वेस्टियन के आंकड़ों के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उनका सह-निवेश 6.6 गुना होकर 72.658 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान विदेशी कंपनियों से प्रत्यक्ष निवेश 68 प्रतिशत घटकर 14.069 करोड़ अमेरिकी डॉलर रह गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 43.647 करोड़ डॉलर था।

इसमें कहा गया कि कैलेंडर वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान विदेशी एवं घरेलू कंपनियों द्वारा संयुक्त निवेश बढ़कर 72.658 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 10.976 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

घरेलू कंपनियों ने जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान सीधे 89.222 करोड़ डॉलर का निवेश किया जो एक साल पहले की इसी अवधि में 41.455 करोड़ डॉलर से दो गुना से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

वेस्टियन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवास राव ने कहा, ‘‘ मुख्य रूप से वाणिज्यिक परिसंपत्ति वर्ग द्वारा संचालित, भारतीय रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश में सालाना आधार पर 83 प्रतिशत बढ़ा जो वैश्विक चुनौतियों के बीच इस क्षेत्र के मजबूत लचीलेपन की पुष्टि करता है।’’

Published: October 28, 2025, 12:47 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Real Estate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close