• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

पेंशनर्स की शिकायतों को दूर करने के लिए सरकार ने जारी किए इंस्ट्रक्शंस, 21 दिनों में होगा निपटारा

सरकार की ओर से कहा गया है कि जिन विभागों की शिकायतों को दूर करने में ज्यादा वक्त लगेगा उनको पोर्टल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी.

  • Money9
  • Last Updated : October 18, 2024, 13:51 IST
  • Follow
पेंशनभोगियों की शिकायत जल्‍द होगी दूर
  • Follow
केंद्र सरकार ने अपने सभी विभागों के पेंशनर्स की शिकायतों को दूर करने के लिए फैसला लिया है. पेंशनर्स की परेशानियों को 21 दिनों के भीतर दूर करने की बात कही है. सरकार ने इसके लिए इंस्ट्रक्शंस भी जारी किए हैं. सरकार की ओर से कहा गया है कि जिन विभागों की शिकायतों को दूर करने में ज्यादा वक्त लगेगा उनको पोर्टल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी. पेंशनर्स की ओर से लगातार पेंशन में देरी को लेकर के शिकायतें की जा रही थीं. इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने यह फैसला लिया है. पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान 21 दिनों में करने की बात कही है. अभी तक पेंशन से जुड़ी शिकायतों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दर्ज किया जाता था. CPENGRAMS की ओर से निपटारा किया जाता था. मगर अब पेंशन मिनिट्री के नए इंस्ट्रक्शंस से बाद से सभी विभाग जल्द से जल्द पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करेंगे.

मंत्रालय ने क्या कहा

पब्लिक ग्रीवांसेज और पेंशनर्स मंत्रालय ने कहा कि हम पेंशनर्स की समस्याओं की समाधान जल्द से जल्द करेंगे. अगर किसी शिकायत का निपटारा करने में ज्यादा समय लगेगा तो हम पेंशनर्स को इसकी जानकारी पोर्टल पर दे देंगे. बयान में कहा गया है कि यह कहकर किसी भी शिकायत को नहीं टाला जाएगा कि यह हमारे मंत्रालय से जुड़ा मामला नहीं है. इसके साथ ही शिकायत का निपटारा करने के बाद कार्रवाई रिपोर्ट यानी एटीआर भी दी जाएगी. अगर सरकार की ओर से शिकायत का निपटारा कर दिया जाता है और पेंशनर्स उस फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह 30 दिनों के भीतर अपील कर सकता है.

अब तक इतनी शिकायतों का किया गया है समाधान

मंत्रालय ने शिकायतों को निपटाने के लिए अपनी ओर से किए गए प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी है. मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि 16 अक्टूबर 2024 तक कुल 8,260 मामलों में से 3,676 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है.  संसदीय सदस्यों की ओर से भेजी गई सभी शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है.
Published: October 18, 2024, 13:51 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • pensioners

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close