• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

कच्चे तेल की कीमत जून 2026 तक घटकर 50 डॉलर प्रति बैरल पर आने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार कीमतों में गिरावट की रफ्तार तेज हो सकती है, जिससे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति निश्चित रूप से 3.4 प्रतिशत से नीचे रहेगी.

  • Money9
  • Last Updated : January 5, 2026, 22:41 IST
  • Follow
  • Follow

कच्चे तेल की कीमतों में इस साल महत्वपूर्ण कमी आ सकती है और जून 2026 तक इसके 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है. सोमवार को एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह कहा गया.

रिपोर्ट के अनुसार कीमतों में गिरावट की रफ्तार तेज हो सकती है, जिससे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति निश्चित रूप से 3.4 प्रतिशत से नीचे रहेगी.

ऊर्जा की कम कीमतों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर अनुकूल प्रभाव होगा. रिपोर्ट के मुताबिक वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर पर इसका अपेक्षित प्रभाव लगभग 0.1 प्रतिशत से 0.15 प्रतिशत के आसपास रहेगा. वर्ष 2022 के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा है.

रिपोर्ट में इस बात पर भी ध्यान दिलाया गया कि वेनेजुएला की हाल की घटना ने कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की है. पिछले एक सप्ताह से ब्रेंट क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है. चूंकि तेल की कीमतें आयात बास्केट का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, इसलिए आयात बिल में कमी आने का असर रुपये पर पड़ेगा.

पिछले आंकड़ों से पता चलता है कि यदि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की आधार कीमत 90.28 रुपये मानी जाए, तो कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट के चलते रुपये में तीन प्रतिशत की मजबूती आ सकती है. ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 87.5 के स्तर पर आ सकता है.

Published: January 5, 2026, 22:41 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Crude oil

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close