• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

कर्ज प्रतिभूतिकरण की मात्रा बढ़कर अप्रैल-जून में 49,000 करोड़ रुपये हुई

घरेलू रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बड़ी कंपनियों की अगुवाई में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा जारी किए गए निर्गमों में 24 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

  • Money9
  • Last Updated : July 7, 2025, 20:21 IST
  • Follow
कर्ज
  • Follow

इस साल अप्रैल-जून, 2025 के दौरान ऋण प्रतिभूतिकरण की मात्रा बढ़कर 49,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. सोमवार को एक रिपोर्ट में बताया गया कि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 45,000 करोड़ रुपये था. क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि प्रतिभूतिकरण शुरू करने वाली इकाइयों की संख्या लगभग 90 थी. प्रतिभूतिकरण आरंभ करने वालों से आशय ऐसा बैंकों या वित्तीय संस्थानों से है, जो एक या कई ऋण छूट के साथ एक नई इकाई को प्रतिभूति या बॉन्ड के रूप में बेचते हैं.

घरेलू रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बड़ी कंपनियों की अगुवाई में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा जारी किए गए निर्गमों में 24 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई. वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एनबीएफसी कंपनियों ने बाजार में 92 प्रतिशत का योगदान दिया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 74 प्रतिशत था.

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शीर्ष-20 एनबीएफसी मूल कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़कर 67 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 56 प्रतिशत थी. बैंकों के मामले में कुल ऋण-जमा अनुपात में लगातार सुधार के बावजूद गतिविधियां कम रही. बैंकों में कुछ बड़े निजी क्षेत्र के बैंक ऋण इस मामले में अगुवा हैं.

Published: July 7, 2025, 20:21 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • debt

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close