• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

वायदा बाजार में सोने, चांदी की कीमतों में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 1,109 रुपये या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,958 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

  • Money9
  • Last Updated : October 24, 2025, 12:26 IST
  • Follow
Silver was trading at Rs 63,460/kg on Friday, up by Rs 260 from yesterday’s trading price of Rs 63,200/kg.
  • Follow

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर आशावाद के बीच कारोबारियों ने हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली की जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 1,109 रुपये या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,958 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1,075 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,24,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसमें 2,239 लॉट का कारोबार हुआ।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2683 रुपये या 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,8291 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 21,080 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,206 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,47,878 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 5,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,124.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.06 प्रतिशत टूटकर 48.19 डॉलर प्रति औंस रहा।

Published: October 24, 2025, 12:26 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold and silver rate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close