• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

मांग घटने से सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल में गिरावट

बाजार सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक स्थिर रही। गर्मी बढ़ने के साथ मांग भी थोड़ी कमजोर दिखने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आई।

  • Money9
  • Last Updated : April 25, 2025, 23:25 IST
  • Follow
मांग में आई गिरावट
  • Follow

गर्मी बढ़ने के साथ मांग घटने से देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट आई। कम उपलब्धता के बीच मांग कमजोर रहने से बिनौला तेल के दाम में भी गिरावट देखने को मिली जबकि अन्य सभी तेल-तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे। मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में सुधार का रुख था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक स्थिर रही। गर्मी बढ़ने के साथ मांग भी थोड़ी कमजोर दिखने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आई। छोटी पेराई मिलों को मौजूदा दाम पर सरसों पेराई कर थोक में बेचने से नुकसान हो रहा है जबकि बड़ी पेराई मिलों को ऐसी किसी मुश्किल में फंसते नहीं पाया जा रहा क्योंकि उनकी ग्राहकी अधिक है। सूत्रों ने कहा कि बिनौला की उपलब्धता काफी कम रह गई है लेकिन मांग कमजोर रहने से बिनौला तेल कीमत में भी गिरावट देखने को मिली।

सूत्रों के मुताबिक, खाद्यतेल मिलों में अब पहले की तरह बाजार में घट-बढ़ को प्रभावित करने की क्षमता नहीं रह गई है। इस स्थिति के बीच मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे। मूंगफली का दाम पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 15-16 प्रतिशत कम चल रहा है वहीं सोयाबीन भी एमएसपी से 8-10 प्रतिशत नीचे बिक रहा है। इससे और नीचे दाम पर किसान बेचने को तैयार नहीं हैं। इस स्थिति के बीच सोयाबीन और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत रहे। उन्होंने कहा कि डॉलर में सीपीओ का दाम अब सोयाबीन से नीचे होने से थोड़ी बहुत कामर्शियल मांग निकल रही है। लेकिन इसके बावजूद आज सीपीओ और पामोलीन तेल का दाम पूर्ववत बना रहा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,300-6,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,725-6,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,150 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,245-2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,355-2,455 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,355-2,480 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,500-4,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,200-4,2500 रुपये प्रति क्विंटल।

Published: April 25, 2025, 23:25 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Crude oil

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close