• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रुपये तक की गारंटी-मुक्त ऋण योजना की घोषणा की

महिला सशक्तिकरण के लिए इसे ‘‘स्वर्ण युग’’ करार देते हुए गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिला उद्यमियों को उनकी क्षमता का एहसास कराने में सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

  • Money9
  • Last Updated : October 14, 2025, 14:25 IST
  • Follow
  • Follow

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्यमियों को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की योजना की मंगलवार को घोषणा की और कहा कि कार्यबल में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘पहले इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा ‘भारत में एमएसएमई क्षेत्र में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना’ रिपोर्ट के विमोचन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारें भारत की बड़ी आबादी को एक बोझ के रूप में देखती थीं, लेकिन महिलाओं को सशक्त बनाकर इसे एक संपत्ति में बदला जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि जब आधी आबादी घरों में बंद रहेगी तो देश का विकास कैसे होगा। हमें समाज और राष्ट्र के विकास के लिए हर संभव मदद की जरूरत है।’’

महिला सशक्तिकरण के लिए इसे ‘‘स्वर्ण युग’’ करार देते हुए गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिला उद्यमियों को उनकी क्षमता का एहसास कराने में सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस योजना के माध्यम से हमारे उद्यमी, सरकारी सहायता से अपने विचारों और कड़ी मेहनत के जरिये अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।’’

Published: October 14, 2025, 14:25 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Delhi CM

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close