• हिन्दी
  • ગુજરાતી
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दिल्ली सरकार ने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन नीति को अगले साल मार्च तक बढ़ाया

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है। इसका कारण नई नीति के मसौदे पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे, जिसमें समय लगने की संभावना है।

  • Money9
  • Last Updated : July 22, 2025, 15:48 IST
  • Follow
According to automobile publication, Auto Car India, MG Motor has cut prices of Comet EV by Rs 99,000. The price of the small-size EV will now start from Rs 6.99 lakh. (Photo Credit: www.mgmotor.co.in)
  • Follow

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है। इसका कारण नई नीति के मसौदे पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे, जिसमें समय लगने की संभावना है।

सिंह ने कहा कि नीति का विस्तार मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के लिए सूचीबद्ध मामलों में से एक था और इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को 31 मार्च, 2026 तक या नई नीति को मंजूरी मिलने तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है।’’

मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य नागरिकों, उद्योग विशेषज्ञों, निजी संगठनों और पर्यावरण समूहों सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ व्यापक परामर्श को सुविधाजनक बनाना है।

सिंह ने कहा कि इस विस्तारित अवधि के दौरान, नीति के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। इसमें ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, ईवी की स्वीकार्यता को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और छूट की समीक्षा करना, सुरक्षित ई-कचरे और बैटरी निपटान के लिए मजबूत व्यवस्था विकसित करना और इलेक्ट्रिक वाहन परिवेश को आगे बढ़ाने में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की भूमिका को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना शामिल है।

वर्तमान ईवी नीति को पहली बार 2020 में आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान पेश किया गया था। इसकी अवधि अगस्त, 2023 में समाप्त हो गई। तब से इस नीति की मियाद को कई बार बढ़ाया जा चुका है।

Published: July 22, 2025, 15:48 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • EV

Related

  • DGCA प्रमुख ने सुचारू उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए पायलटों से मांगा सहयोग
  • रेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट
  • मीशो के 5,421 करोड़ रुपये के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 7.97 गुना अभिदान
  • इंडिगो को अगले साल 10 फरवरी तक उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद
  • इंडिगो की 180 से अधिक उड़ानें रद्द
  • नेफ्रोप्लस का आईपीओ 10 दिसंबर को, मूल्य दयरा 438 रुपये से 460 रुपये प्रति शेयर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Trending Stories

  • DGCA प्रमुख ने सुचारू उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए पायलटों से मांगा सहयोग
  • रेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट
  • मीशो के 5,421 करोड़ रुपये के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 7.97 गुना अभिदान
  • इंडिगो को अगले साल 10 फरवरी तक उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद
  • Indigo की 200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, हजारों पैसेंजर फंसे
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9Telugu.com
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Stocks
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Crypto
  • Exclusive
  • Follow us

  • FaceBook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close