• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दिल्ली सरकार ने वित्त 2025-26 में परिवहन, शिक्षा और शहरी विकास के लिए बजट आवंटन बढ़ाया

वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 वित्त वर्ष के लिए विधानसभा में पूरक अनुदान मांग पेश की, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर दिया.

  • Money9
  • Last Updated : January 9, 2026, 22:23 IST
  • Follow
  • Follow

दिल्ली सरकार ने शहरी विकास, परिवहन, शिक्षा और यमुना पुनरुद्धार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए अपने बजट आवंटन में संशोधन किया है. अब यह राशि 28,115 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30,248 करोड़ रुपये कर दी गई है.

वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 वित्त वर्ष के लिए विधानसभा में पूरक अनुदान मांग पेश की, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर दिया.

संशोधित अनुमान (आरई) के अनुसार, वित्त 2025-26 के लिए योजनाओं, कार्यक्रमों और परियोजनाओं के कुल आवंटन 59,300 करोड़ रुपये के बजटीय अनुमान (बीई) से घटाकर 57,850 करोड़ रुपये किया गया है. वहीं पूंजीगत व्यय 28,115 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30,248 करोड़ रुपये कर दिया गया.

दिल्ली सरकार के दस्तावेज के अनुसार, परिवहन क्षेत्र का संशोधित आवंटन 12,952 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 16,024 करोड़ रुपये कर दिया गया है. वहीं, शिक्षा क्षेत्र का आवंटन 19,291 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20,702 करोड़ रुपये कर दिया गया, जिससे इसका हिस्सा कुल एक लाख करोड़ रुपये के बजट का 21 प्रतिशत हो गया.

आवास और शहरी विकास क्षेत्र के संशोधित अनुमान 10,694 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,754 करोड़ रुपये कर दिए गए हैं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के लिए आवंटन 2,929.66 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5,046.66 करोड़ रुपये किया गया. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए राशि 10,397 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,428 करोड़ रुपये कर दी गई है.

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के लिए 2,500 करोड़ रुपये का ऋण 3,500 करोड़ रुपये कर दिया गया, जबकि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) का आवंटन 2,780 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,433 करोड़ रुपये किया गया है.

बिजली वितरण कंपनियों को दी जाने वाली सब्सिडी 3,600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये कर दी गई.

Published: January 9, 2026, 22:23 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • delhi goverment

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close