• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दिल्ली: महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए गुलाबी टिकट की जगह डिजिटल कार्ड दिए जाएंगे

दिल्ली सरकार महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा गुलाबी टिकट की जगह डिजिटल यात्रा कार्ड देगी.

  • Money9
  • Last Updated : March 25, 2025, 19:37 IST
  • Follow
DTC Bus
  • Follow

दिल्ली सरकार महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा गुलाबी टिकट की जगह डिजिटल यात्रा कार्ड देगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि इस कदम से टिकट प्रणाली में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी. उनके पास वित्त विभाग भी है.

उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए कहा कि राजधानी में सार्वजनिक परिवहन और शहरी यातायात को बेहतर बनाने के लिए 12,952 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

गुप्ता ने कहा कि मुफ्त बस सेवाओं का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए एक नया डिजिटल यात्रा कार्ड मौजूदा गुलाबी टिकट की जगह लेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘इस कार्ड से महिलाएं किसी भी समय सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जिससे टिकट प्रणाली से जुड़ा भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि बेहतर दक्षता के लिए पूरी प्रणाली को डिजिटल किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम महिलाओं को यह सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम डिजिटल यात्रा कार्ड पेश करेंगे, जिसका इस्तेमाल महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार कर सकती हैं.’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस समय 2,152 इलेक्ट्रिक बसें हैं, और 2025-26 तक बेड़े में 5,000 से अधिक नई बसें शामिल होंगी.

Published: March 25, 2025, 19:37 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Delhi government

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close