• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

DRI ने नकली नोट छापने वाले ठिकानों का भंडाफोड़ किया

घनी आबादी वाले इलाके में गहन तलाशी के बाद भारतीय मुद्रा के नकली नोटों की छपाई और परिष्करण के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा का पता चला.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : February 21, 2025, 20:02 IST
  • Follow
नकली नोट बनाने वाले डिकाने पकड़े
  • Follow

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भारतीय मुद्रा के जाली नोटों (FCIN) की छपाई में शामिल सात ठिकानों का भंडाफोड़ किया है. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 20 फरवरी को डीआरआई ने महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु और बिहार में 11 अलग-अलग जगहों पर एक साथ तलाशी ली और नकली मुद्रा की छपाई में शामिल सात ठिकानों का भंडाफोड़ किया.

वर्तमान मामले में, मुंबई के विक्रोली पश्चिम में डीआरआई ने आयातक की पहचान की और उसका पता लगाया. घनी आबादी वाले इलाके में गहन तलाशी के बाद भारतीय मुद्रा के नकली नोटों की छपाई और परिष्करण के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा का पता चला. टीम ने यहां से 50 रुपये और 100 रुपये के मूल्यवर्ग के नकली नोट और कई मशीनरी/उपकरण जब्त किए.

जब्त की गई वस्तुओं में लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव, सिक्योरिटी पेपर, ए-4 आकार के कागज और महात्मा गांधी के वाटरमार्क वाले बटर पेपर आदि हैं.

डीआरआई अधिकारियों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी उपकरण जब्त कर लिए गए.

संगमनेर जिले और कोल्हापुर जिले में डीआरआई ने कंप्यूटर और प्रिंटर के साथ इसी तरह की सुविधा का पता लगाया, जिसका इस्तेमाल नकली नोट छापने के लिए किया जा रहा था.

दोनों जगहों पर डीआरआई अधिकारियों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जांच के लिए भारतीय न्याय संहिता के तहत संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित सामान को जब्त कर लिया गया.

कोल्हापुर मॉड्यूल के आरोपियों से पूछताछ के बाद कोल्हापुर पुलिस ने बेलगाम में प्रिंटिंग सेटअप वाले एक अन्य मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया तथा मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया.

तीन अन्य स्थानों (आंध्र प्रदेश में पश्चिमी गोदावरी जिला; बिहार में खगड़िया जिला और हरियाणा में रोहतक) में प्रतिबंधित कागज के आयातकों का पता लगाया गया.

पश्चिमी गोदावरी में प्रतिबंधित कागज और प्रिंटर जैसे अपराध साबित करने वाले साक्ष्य, खगड़िया जिले में लैपटॉप, प्रिंटर और प्रतिबंधित सुरक्षा कागज भी बरामद किए गए.

मंत्रालय ने कहा कि तीनों आरोपियों को डीआरआई अधिकारियों की शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है.

Published: February 21, 2025, 20:02 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • fake notes

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close