• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

विदेशों बाजारों की तेजी के कारण अधिकांश तेल-तिलहन के दाम मजबूत

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में कल काफी मजबूती थी. कल रात भी शिकागो एक्सचेंज काफी मजबूत बंद हुआ था. विदेशी बाजारों की इस मजबूती की वजह से सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन जैसे आयातित तेल कीमतों में तेजी आई.

  • Money9
  • Last Updated : August 16, 2025, 23:41 IST
  • Follow
ऑयलसीड
  • Follow

विदेशी बाजारों में शुक्रवार को मजबूती का रुख रहने की वजह से घरेलू तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें सुधार दर्शाती बंद हुई. वहीं मंहगा बैठने वाले सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग कमजोर रहने से सोयाबीन तिलहन कीमत में गिरावट रही. कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम अपरिवर्तित रहे.

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में कल काफी मजबूती थी. कल रात भी शिकागो एक्सचेंज काफी मजबूत बंद हुआ था. विदेशी बाजारों की इस मजबूती की वजह से सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन जैसे आयातित तेल कीमतों में तेजी आई. आयातित तेलों के दाम में तेजी के असर से सरसों भी अछूता नहीं रह पाया और इसके तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत बंद हुए.

सूत्रों ने कहा कि विदेशों के इस उतार चढ़ाव की स्थिति से बचने के लिए सरकार को घरेलू बाजार को दुरुस्त करना होगा और देशी तेल-तिलहनों का बाजार बनाने पर जोर देना होगा. आयात पर निर्भर होना काफी आत्मघाती हो सकता है. जैसे सोयाबीन तिलहन की खपत बढ़ाने के लिए जरुरी है कि इसके डीओसी का अपना घरेलू बाजार हो और स्थानीय मांग बढ़े. यह इस वजह से आवश्यक है क्योंकि सोयाबीन पेराई से लगभग 82 प्रतिशत डीओसी प्राप्त होता है जिसका उपयोग मुर्गीदाने के रूप में होता है.

उन्होंने कहा कि सरकार को अगर खाद्यतेलों की मंहगाई के बारे में चिंता करनी है तो उसे सबसे पहले उसके अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) निर्धारण के तरीके पर नकेल लगाने के बारे में सोचना चाहिये जो समस्या की मूल जड़ है. देखा जाये तो मूंगफली जैसे खाद्यतेल के थोक दाम काफी नरम हैं पर एमआरपी की वजह से खुदरा बाजार में इन्हें मंहगे दामों पर ही बेचा जा रहा है. सरकार को मूलत: यह ध्यान रखना चाहिये कि उपभोक्ताओं को अंतत: किस दाम में खाद्यतेल मिल रहा है.

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन और मूंगफली का देश में बाजार विकसित करना अपरिहार्य है. निर्यात मांग ना होने से मूंगफली तथा सुस्त कामकाज के बीच बिनौला तेल के दाम अपरिवर्तित रहे.

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,275-7,325 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली – 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,500 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन.

सरसों तेल दादरी- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल.

सरसों पक्की घानी- 2,640-2,740 रुपये प्रति टिन.

सरसों कच्ची घानी- 2,640-2,775 रुपये प्रति टिन.

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल.

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये प्रति क्विंटल.

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल.

सोयाबीन दाना – 4,825-4,875 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन लूज- 4,525-4,625 रुपये प्रति क्विंटल.

Published: August 16, 2025, 23:41 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • oilseed

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close