• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

जनवरी में EV बिक्री में 19.4 फीसदी की बढ़ोतरी, सब्सिडी से हुआ फायदा

जनवरी में EV बिक्री 169,931 यूनिट रही, जो मासिक और सालाना आधार पर 19.4% और 17.1% बढ़ी. सरकार ने e3W सब्सिडी को ₹50,000 से ₹25,000 कर दिया है. इस साल 30-35 नए EV लॉन्च होंगे. 2030 तक 1 करोड़ EV बिक्री और 50 लाख नौकरियां बनने की उम्मीद है.

  • Money9
  • Last Updated : February 8, 2025, 21:07 IST
  • Follow
Photo Credit: Freepik
  • Follow
EV Sales Monthly Growth: देश में जनवरी के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में मासिक दर से 19.4 फीसदी और सालाना दर से 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान कुल 169,931 यूनिट इलेक्ट्रिक वाहन बिके. यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की बिक्री में दो अंकोंकी बढ़ोतरी हुई, जबकि कमर्शियल और तिपहिया वाहनों की बिक्री में सिंगल डिजिट की वृद्धि देखी गई है. जनवरी में यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों,कमर्शियल वाहनों और तिपहिया वाहनों की बिक्री क्रमशः 11,266, 97,734, 972 और 59,959 यूनिट रही.

सरकार की सब्सिडी में बदलाव

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन(Fada) के मुताबिक, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों (e3W) की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने PM E-DRIVE योजना के तहत सब्सिडी फिर से शुरू की है. हालांकि, पहले यह सब्सिडी 50,000 रुपये प्रति वाहन थी, जिसे घटाकर 25,000 रुपये कर दिया गया. योजना की शुरुआत के कुछ ही महीनों में 80,546 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी थी.\

बाजार में EV की बढ़ती हिस्सेदारी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) का मानना है कि EV बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. Bharat Mobility Global Expo में यह साफ दिखा कि हर वाहन सेगमेंट में EV की हिस्सेदारी बढ़ेगी. इस साल 30-35 नए EV लॉन्च होने की उम्मीद है, जिससे टू-व्हीलर, तिपहिया, यात्री और व्यावसायिक वाहनों में EV की मांग और बढ़ेगी.

भविष्य की संभावनाएं

EV बाजार की एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 43 फीसदी रहने की संभावना है, जिससे 2030 तक 932,000 यूनिट्स की बिक्री हो सकती है. इसमें से 61 फीसदी मांग इलेक्ट्रिक SUV के लिए होगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, 2030 तक EV बिक्री 1 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है, जिससे 50 लाख नौकरियां भी पैदा होंगी.
Published: February 8, 2025, 21:07 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • EV sales

Related

  • छोटे उद्यमों के लिए समय पर कर्ज उपलब्धता में सुधार लाना प्राथमिकता: आरबीआई गवर्नर
  • एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक संवाद के लिए तैयार है भारत
  • लोढ़ा डेवलपर्स ने 294 करोड़ रुपये में पुणे की एसआरपीएल में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
  • भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल में लागू होने की संभावना: अधिकारी
  • चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह में देश ने 50 गीगावाट से अधिक बिजली क्षमता जोड़ी
  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close