• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

फुजियामा पावर सिस्टम्स के आईपीओ को अंतिम दिन दोगुना से ज़्यादा अभिदान मिला

यह आईपीओ 600 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों के निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 228 करोड़ रुपये के ऊपरी मूल्य के 10 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

  • Money9
  • Last Updated : November 17, 2025, 19:26 IST
  • Follow
  • Follow

रूफटॉप सोलर उद्योग के लिए समाधान प्रदान करने वाली कंपनी फुजियामा पावर सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन दोगुना से ज़्यादा अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 828 करोड़ रुपये के आईपीओ को 5,63,26,400 शेयरों यानी 2.14 गुना से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 2,63,47,221 थी।

पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी को 5.15 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा को 88 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को भी पूरी तरह से अभिदान मिल गया।

फुजियामा पावर सिस्टम्स ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 247 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने 216-228 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

यह आईपीओ 600 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों के निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 228 करोड़ रुपये के ऊपरी मूल्य के 10 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

ग्रेटर नोएडा स्थित फुजियामा पावर सिस्टम्स रूफटॉप सोलर उद्योग में उत्पादों की विनिर्माता और समाधान प्रदाता है।

Published: November 17, 2025, 19:26 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • active IPOs

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close