• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

चैटजीपीटी पर जिब्ली शैली वाली तस्वीरों की भारी मांग से पैदा हुआ व्यवधान

चैटजीपीटी पर जापानी एनिमेशन शैली जिब्ली में उपयोगकर्ताओं को अपनी तस्वीरें अपलोड करने की सुविधा आने के साथ ही इसका सर्वर ओवरलोड हो गया। जिब्ली शैली में तस्वीर ढालने की सुविधा को बहुत तेजी से लोगों ने पसंद किया और इस पर गतिविधियां अचानक बहुत बढ़ गईं।

  • Money9
  • Last Updated : March 30, 2025, 21:44 IST
  • Follow
  • Follow

30 मार्च प्रौद्योगिकी कंपनी ओपनएआई का लोकप्रिय एआई चैटबॉट चैटजीपीटी जिब्ली शैली वाली तस्वीरों की मांग बढ़ने से सर्वर पर बोझ पड़ने के कारण रविवार को कई उपयोगकर्ताओं के लिए बंद हो गया। हालांकि, ओपनएआई ने जल्द ही सूचित किया कि चैटजीपीटी की सभी प्रभावित सेवाएं पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।

दरअसल चैटजीपीटी पर जापानी एनिमेशन शैली जिब्ली में उपयोगकर्ताओं को अपनी तस्वीरें अपलोड करने की सुविधा आने के साथ ही इसका सर्वर ओवरलोड हो गया। जिब्ली शैली में तस्वीर ढालने की सुविधा को बहुत तेजी से लोगों ने पसंद किया और इस पर गतिविधियां अचानक बहुत बढ़ गईं। कृत्रिम मेधा (एआई) क्षमता से लैस चैटजीपीटी पर शनिवार शाम से ही व्यवधान की सूचना आने लगी थी। इसके कारण कई उपयोगकर्ता काफी समय तक सेवा का उपयोग करने में असमर्थ रहे। हालांकि रविवार शाम चार बजे के आसपास यह व्यवधान काफी बढ़ गया, और उपयोगकर्ताओं को चैटजीपीटी पर खेद जताने वाला संदेश नजर आता रहा। ऐसे में उपयोगकर्ता अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर उमड़ पड़े।

ओपनएआई ने सर्वर क्रैश होने की बात स्वीकार की। उसने बाद में सूचित किया कि सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उसने कहा कि इसके मूल कारण का विस्तृत विश्लेषण पांच दिनों में जारी किया जाएगा। ओपनएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘क्या आप सभी कृपया चित्र बनाने को लेकर थोड़ा शांत हो सकते हैं। यह पागलपन है, हमारी टीम को नींद की जरूरत है।’ तकनीकी व्यवधान ने वैश्विक स्तर पर उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया, जिससे उन्हें सामग्री निर्माण से लेकर कोडिंग सहायता तक विभिन्न कार्यों के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई।

Published: March 30, 2025, 21:43 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Artifical intelligence

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close