• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक में गिफ्ट सिटी की रैंकिंग में सुधार

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने ताजा वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक (जीएफसीआई 37) में कई श्रेणियों में उल्लेखनीय प्रगति की है.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : March 26, 2025, 19:00 IST
  • Follow
गिफ्ट सिटी
  • Follow

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने ताजा वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक (जीएफसीआई 37) में कई श्रेणियों में उल्लेखनीय प्रगति की है. इससे उभरते वित्तीय केंद्र के रूप में गिफ्ट सिटी की स्थिति और मजबूत हुई है. गिफ्ट सिटी देश की पहली परिचालन वाली स्मार्ट सिटी और पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है.

बयान में कहा गया है कि प्रतिष्ठा में लाभ की श्रेणी में गिफ्ट सिटी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. फिनटेक रैंकिंग में यह 45वें से 40वें स्थान पर पहुंच गई है, और इसकी कुल रैंकिंग 52 से सुधरकर 46वें स्थान पर आ गई है. इसके अतिरिक्त, इसने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शीर्ष 15 वित्तीय केंद्रों में अपना स्थान बरकरार रखा है.

जेड/येन ग्रुप द्वारा संकलित वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक (जीएफसीआई) विश्व बैंक, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) और संयुक्त राष्ट्र जैसे तीसरे पक्ष के संगठनों द्वारा प्रदान किए गए 140 महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर दुनिया भर के वित्तीय केंद्रों का मूल्यांकन करता है.

जीएफसीआई 37 रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के 133 वित्तीय केंद्रों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 119 मुख्य सूचकांक में शामिल हुए. रैंकिंग में गिफ्ट सिटी की निरंतर वृद्धि वैश्विक वित्तीय क्षेत्र में भारत के बढ़ते दबदबे को दर्शाती है.

गिफ्ट सिटी के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तपन रे ने कहा, ‘‘प्रतिष्ठा की दृष्टि से लाभ की स्थिति, फिनटेक में रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है. हमारी कुल रैंकिंग भी बेहतर हुई है.

Published: March 26, 2025, 19:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • GIFT City

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close