• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सोना 1,000 रुपये गिरकर 1,23,400 रुपये पर, चांदी 3,300 रुपये चढ़ी

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 99.34 डॉलर पर पहुँच गया, जिससे सोने पर दबाव पड़ा।

  • Money9
  • Last Updated : October 30, 2025, 19:39 IST
  • Follow
Gold Funds
  • Follow

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेत के बाद डॉलर में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,000 रुपये गिरकर 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

नीतिगत घोषणा के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की तीखी टिप्पणियों के बाद बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में एक चौथाई अंक की कटौती की, लेकिन संकेत दिया कि आगामी दिसंबर की बैठक में दरों में एक और कटौती की बाजार की उम्मीदें जल्दबाजी वाली हो सकती हैं।’’

गांधी ने आगे कहा कि इस घटनाक्रम के कारण अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर में बढ़ोतरी हुई, जिससे सर्राफा पर दबाव बढ़ा।

विश्लेषकों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ संभावित व्यापार समझौते पर टिप्पणी के बाद वाशिंगटन और चीन के बीच तनाव कम होने से सोने की सुरक्षित निवेश की अपील पर और असर पड़ा।

हालांकि, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 3,300 रुपये बढ़कर 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को चांदी की कीमत 1,51,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने में चार दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया और यह 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,983.87 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 99.34 डॉलर पर पहुँच गया, जिससे सोने पर दबाव पड़ा।

बाजार के परिदृश्य के बारे में, विशेषज्ञों ने कहा, ‘‘व्यापारी ब्याज दरों के परिदृश्य और निकट भविष्य में सर्राफा की दिशा पर स्पष्टता के लिए फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषणों से और संकेतों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

Published: October 30, 2025, 19:39 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • 18 carat gold price

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close